ePaper

नौकरी के नाम पर तीन लाख ठगे

Updated at : 02 Oct 2018 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर तीन लाख ठगे

मानपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशाल मार्केट के समीप कोचिंग संचालक प्रकाश सिंह पर एक छात्र को नौकरी लगाने के नाम पर तीन लाख रुपये घपला करने का आरोप लगा है. इस संबंध में अतरी थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी सुशीला देवी ने मुफस्सिल पुलिस को आवेदन देकर बताया कि मेरा बेटा संजीत […]

विज्ञापन
मानपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशाल मार्केट के समीप कोचिंग संचालक प्रकाश सिंह पर एक छात्र को नौकरी लगाने के नाम पर तीन लाख रुपये घपला करने का आरोप लगा है. इस संबंध में अतरी थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी सुशीला देवी ने मुफस्सिल पुलिस को आवेदन देकर बताया कि मेरा बेटा संजीत कुमार सिद्धार्थपुरी मुहल्ला में किराये पर कमरा लेकर पढ़ाई कर रहा था.
प्रकाश कोचिंग के संचालक प्रकाश सिंह ने मेरे बेटे सह कोचिंग छात्र को सरकारी नौकरी देने के नाम पर तीन लाख रुपये लिये. इसके बाद नौकरी भी नहीं लगी. कोचिंग संचालक पैसे की मांग करने पर मारपीट व जान मारने की धमकी देता है.
इधर, आरोपित कोचिंग संचालक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ करने में जुटी है. पुलिस ने बताया कि कोचिंग संचालक प्रकाश सिंह सारण जिला के एकमा अंचल गलीमाथु डोम सराय का रहने वाला जनार्दन सिंह का बेटा है. वह वर्तमान में राणा नगर में किराये पर रहता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन