गया : झारखंड से नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार के लिए दिल्ली ले जा रहा था युवक, तभी...

Updated at : 25 Sep 2018 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
गया : झारखंड से नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार के लिए दिल्ली ले जा रहा था युवक, तभी...

गया : देह व्यापार के लिए बहला-फुसला कर झारखंड से नाबालिग लड़कियों को दिल्ली ले जा रहे करीब 26 वर्षीय युवक को रेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. लड़कियों के परिजनों द्वारा मामला दर्ज कराने के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया. दिल्ली ले जाने से पहले युवक ने पांच दिनों से हजारीबाग में […]

विज्ञापन

गया : देह व्यापार के लिए बहला-फुसला कर झारखंड से नाबालिग लड़कियों को दिल्ली ले जा रहे करीब 26 वर्षीय युवक को रेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. लड़कियों के परिजनों द्वारा मामला दर्ज कराने के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया. दिल्ली ले जाने से पहले युवक ने पांच दिनों से हजारीबाग में नाबालिग लड़कियों को रखा था.

इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर एएस सिद्दीकी ने बताया कि गिरिडीह के निमियाघाट थाना क्षेत्र के चुटरूम बेड़ा गांव के सोनेत लाल मुर्मू ने तीन नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसला पिछले पांच दिनों से हजारीबाग क्षेत्र में रखा हुआ था व रविवार को उन्हें दिल्ली ले जा रहा था. तीनों लड़कियों के साथ युवक को रविवार को दिल्ली जा रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन से गया स्टेशन पर बरामद कर लिया गया. ट्रेन खुलने के लगभग पांच-सात मिनट पहले लड़कियों के साथ युवक को पकड़ा गया था. इसके बाद लड़कियों के परिजनों को सूचित किया गया. सोमवार को तीनों लड़कियों के परिजन गया पहुंचे.

यह भी पढ़ें :पटना : दिल्ली से पटना आ रहे हवाई जहाज का दरवाजा खोलने लगा यात्री, डर गये हवाई जहाज में बैठे लोग, फिर…

पूछताछ के बाद पता चला कि आरोपित युवक तीनों नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार के निमित्त दिल्ली लेकर जा रहा था. इस मामले में बच्चियों के परिजनों द्वारा गया रेल थाने में मामला दर्ज कराया गया. साथ ही युवक को जेल भेज दिया गया. तीनों लड़कियों को कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया. उन्होंने बताया कि वक्त रहते आरपीएफ की तत्परता ने तीन नाबालिग लड़कियां को देह व्यापार के दलदल में जाने से बचा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन