ePaper

गया : बच्चों से दुराचार, हिरासत में संस्था के संचालक, 15 बच्चों के परिजन पहुंचे असम से बोधगया

Updated at : 30 Aug 2018 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
गया : बच्चों से दुराचार, हिरासत में संस्था के संचालक, 15 बच्चों के परिजन पहुंचे असम से बोधगया

गया : बोधगया थाना के मस्तीपुर स्थित प्रज्ञा ज्योति बुद्धिस्ट नोविस स्कूल एंड मेडिटेशन सेंटर में असम के देहाती क्षेत्र के बच्चों को पढ़ने के नाम पर रखा जाता है. पढ़ाई के नाम पर यहां बच्चों के साथ अनैतिक काम, मारपीट व भोजन नहीं दिये जाने का मामला सामने आया है. पुलिस संस्था चलानेवाले को […]

विज्ञापन

गया : बोधगया थाना के मस्तीपुर स्थित प्रज्ञा ज्योति बुद्धिस्ट नोविस स्कूल एंड मेडिटेशन सेंटर में असम के देहाती क्षेत्र के बच्चों को पढ़ने के नाम पर रखा जाता है. पढ़ाई के नाम पर यहां बच्चों के साथ अनैतिक काम, मारपीट व भोजन नहीं दिये जाने का मामला सामने आया है. पुलिस संस्था चलानेवाले को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

बच्चे के परिजनों को इसकी जानकारी मुंबई में रहनेवाले एक भंते ने दी. सभी बच्चे असम के करवीआलांग जिले के बालमफाड़ थानाक्षेत्र के डीफू व मंगलधाम गांव के हैं. उम्र छह से 13 साल है. बच्चों ने बताया कि उन्हें नंगा कर डांस कराया जाता था, संचालक भी नंगे रहते थे. बच्चों द्वारा ऐसा नहीं करने पर मारपीट कर खाना नहीं दिया जाता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन