ePaper

अब गया में भी मालगाड़ी की लोको पायलट होगी महिला

Updated at : 31 Jul 2018 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
अब गया में भी मालगाड़ी की लोको पायलट होगी महिला

गया : पूर्व मध्य रेलवे ने महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देते हुए यह निर्णय लिया है कि मुगलसराय से गया स्टेशन तक चलनेवाली मालगाड़ियों में लोको पायलट, गार्ड व एसएम महिलाएं होंगी. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पांच अगस्त को मुगलसराय स्टेशन पर रेलमंत्री का अागमन […]

विज्ञापन
गया : पूर्व मध्य रेलवे ने महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देते हुए यह निर्णय लिया है कि मुगलसराय से गया स्टेशन तक चलनेवाली मालगाड़ियों में लोको पायलट, गार्ड व एसएम महिलाएं होंगी. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पांच अगस्त को मुगलसराय स्टेशन पर रेलमंत्री का अागमन होने जा रहा है.
इस दौरान कई योजनाओं के साथ-साथ महिला सशक्तीकरण पर भी चर्चा की जायेगी. बताया जाता है कि पांच अगस्त को पहली बार महिला लोको पायलट मुगलसराय से गया मालगाड़ी लेकर आयेगी. इनके साथ गार्ड व एसएम भी महिलाएं होंगी. इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पहली बार महिला लोको पायलट मालगाड़ी की कमान संभालेगी. उन्होंने बताया कि इनमें एक महिला लोको पायलट, दो गार्ड व एक एसएम होंगी. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में यह एक प्रयास है.
इससे पूर्व रेलवे के कई आरक्षण केंद्रों के साथ ट्रेनों की टिकटिंग महिलाएं कर रही हैं. रेलवे अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं को सम्मान, अधिकार, आर्थिक अवसर सहित अन्य सुविधा मुहैया कराने के लिए केंद्र व राज्य सरकार ने विभिन्न योजनाएं लागू की हैं. महिलाओं का सशक्तीकरण सरकार की प्राथमिकता में है. महिला गार्ड18 जुलाई को गया रेलवे स्टेशन से मुगलसराय स्टेशन तक मालगाड़ी की कमान महिला गार्ड ने संभाली थी. इसी को मद्देनजर रेलवे ने यह निर्णय लिया है कि अब मालगाड़ी को महिला लोको पायलट, गार्ड व एसएम चलायेंगी. वहीं, ट्रेनों को ऑपरेट भी महिलाएं ही करेंगी. गौरतलब है कि 24 जुलाई को गया रेलवे स्टेशन के पीए ऑफिस में दो महिला स्टेशन मास्टर को तैनात किया गया था, जो ट्रेनों को ऑपरेट कर रही हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन