होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर पाएं देश-विदेश में जॉब
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jun 2018 5:18 AM (IST)
विज्ञापन

बोधगया : मगध विश्वविद्यालय कैंपस स्थित होटल प्रबंधन, अातिथ्य सत्कार एवं पर्यटन विभाग संस्थान में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. 2007 से शुरू संस्थान में सत्र 2018-22 के लिए नामांकन के लिए आवेदन फॉर्म की बिक्री शुरू है व नामांकन के लिए आगामी 30 जून को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाना […]
विज्ञापन
बोधगया : मगध विश्वविद्यालय कैंपस स्थित होटल प्रबंधन, अातिथ्य सत्कार एवं पर्यटन विभाग संस्थान में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. 2007 से शुरू संस्थान में सत्र 2018-22 के लिए नामांकन के लिए आवेदन फॉर्म की बिक्री शुरू है व नामांकन के लिए आगामी 30 जून को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाना है.
होटल मैनेजमेंट के अंतर्गत होटल प्रबंधन एवं खान-पान तकनीक पाठ्यक्रम की स्वीकृति राज्यपाल सचिवालय से प्राप्त है व विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नयी दिल्ली द्वारा अनुमोदित भी है. संस्थान के डायरेक्टर प्रो विद्या सिंह ने बताया कि विभाग की स्थापना से ही यह संस्थान छात्र-छात्राओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है. यहां से पढ़ाई पूरी कर युवा देश-विदेश के बढ़े होटलों में जॉब कर रहे हैं.
12वीं पास स्टूडेंट्स ले सकेंगे नामांकन
चार वर्षीय कोर्स में नामांकन के लिए आवेदक को बारहवीं (10+2) पास होना अनिवार्य है. नामांकन के बाद थ्योरी व प्रैक्टिकल की कक्षाएं करनी होती हैं व इसके लिए बोधगया व दूसरे शहरों में स्थित होटलों में स्टूडेंट्स को भेजा जाता है. कोर्स पूरा करने के बाद प्लेसमेंट की सुविधा भी बहाल की गयी है.
यहां से पढ़ाई पूरी कर छात्र-छात्राएं देश के ताज, ओबेराॅय, रैडिशन व विदेशों में दुबई, दोहा, कतर आदि देशों के बड़े होटलों में जॉब कर रहे हैं. संस्थान की जानकारी में फिलहाल 100 वैसे विद्यार्थी हैं, जो देश-विदेश के विभिन्न होटलों में विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं.
40 सीटों पर होना है नामांकन
संस्थान के फैकल्टी डॉ नीरज राज ने बताया कि प्रत्येक सत्र के लिए 40 सीटों पर नामांकन की स्वीकृति प्राप्त है. नामांकन के लिए मगध विश्वविद्यालय की वेबसाइट से आवेदन को डाउनलोड किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि संस्थान के छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग हॉस्टल के साथ ही एससी, एसटी व ओबीसी कोटि के स्टूडेंट्स को छात्रवृत्ति की सुविधा भी उपलब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










