पीएचसी में भी मिलेगा निमोनियारोधक टीका
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Apr 2018 5:21 AM (IST)
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को मिली ट्रेनिंग अगले माह से होगी वैक्सीन की आपूर्ति बोधगया : अब बच्चों को निमोनिया के कारण मौत होने का खतरा कम हो जायेगा. इसके लिए सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में बच्चों को निमोनिया रोधक टीके लगाये जायेंगे. अगले महीने से इसकी आपूर्ति सभी पीएचसी में होने लगेगी और टीकाकरण […]
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को मिली ट्रेनिंग
अगले माह से होगी वैक्सीन की आपूर्ति
बोधगया : अब बच्चों को निमोनिया के कारण मौत होने का खतरा कम हो जायेगा. इसके लिए सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में बच्चों को निमोनिया रोधक टीके लगाये जायेंगे. अगले महीने से इसकी आपूर्ति सभी पीएचसी में होने लगेगी और टीकाकरण अभियान के तहत गांव-गांव में बच्चों को इसके टीके लगाये जायेंगे. अब तक यह टीका(वैक्सीन) निजी दवा दुकानों व निजी क्लिनिकों में उपलब्ध हुआ करता था व इसके लिए प्रति डोज दो हजार रुपये के करीब खर्च करना पड़ता है.
लेकिन, अब इसका लाभ मुख्य रूप से गरीब परिवारों के बच्चों को मिलने लगेगा व बच्चों को निमोनिया के कारण मौत होने का खतरा कम हो जायेगा. बोधगया पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार ने बताया कि बच्चों के जन्म से छठे सप्ताह में पहली खुराक(टीका), 14वें सप्ताह में दूसरा टीका व नौ माह में बूस्टर डोज यानी तीसरा टीका का प्रावधान है.
गरीब बच्चों को मुफ्त में मिलेगा लाभ
जानकारी दी गयी कि इससे मुख्य रूप से गरीब परिवारों के बच्चों को फायदा होगा व उन्हें भी अब मुफ्त में निमोनिया रोधक खुराक मिलने लगेगी. अगले महीने से वैक्सीन के उपलब्ध हो जाने को लेकर बुधवार को होटल डेल्टा इंटरनेशनल में डब्ल्यूएचओ की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें जिले के सभी प्रखंडों स्थित पीएचसी के संबंधित चिकित्सा कर्मियों व सीडीपीओ को ट्रेनिंग दी गयी. इसके बाद ये सभी अपने-अपने क्षेत्र के एएनएम व आंगनबाड़ी सेविकाओं को इसकी जानकारी देंगे. इसमें बच्चों में निमोनिया के लक्षण आदि के बारे में जानकारी दी गयी व टीकाकरण की तिथि व मात्रा के बारे में बताया गया. इससे निमोनिया रोधी टीकाकरण में सहूलियत होगी. कार्यशाला में गया के सिविल सर्जन व डब्ल्यूएचओ के पदाधिकारी भी शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










