प्रभात खबर बसंतोत्सव का उद्घाटन आज

Published at :16 Mar 2018 3:48 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर बसंतोत्सव का उद्घाटन आज

गया : पिछले कई वर्षों से ‘प्रभात खबर’ हर साल आम लोगों की खुली भागीदारी सुनिश्चित करते हुए एक बड़ा आयोजन करता आ रहा है. इस बार भी ऐसा ही एक बड़ा आयोजन शहर के गांधी मैदान में होने जा रहा है. इसका शुभारंभ शुक्रवार काे होगा. इस कार्यक्रम का उद्घाटन दोपहर बाद साढ़े तीन […]

विज्ञापन

गया : पिछले कई वर्षों से ‘प्रभात खबर’ हर साल आम लोगों की खुली भागीदारी सुनिश्चित करते हुए एक बड़ा आयोजन करता आ रहा है. इस बार भी ऐसा ही एक बड़ा आयोजन शहर के गांधी मैदान में होने जा रहा है. इसका शुभारंभ शुक्रवार काे होगा. इस कार्यक्रम का उद्घाटन दोपहर बाद साढ़े तीन बजे मुख्य अतिथि डीएम अभिषेक सिंह व विशिष्ट अतिथि 159 सीआरपीएफ बटालियन के कमांडेंट पीके सिंह करेंगे. यह कार्यक्रम पांच दिनों तक चलेगा.

इस बार के आयोजन में सामाजिक व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साथ-साथ शिक्षा-दीक्षा के क्षेत्र से जुड़ी संस्थाएं भी बड़ी संख्या में भाग ले रही हैं. आयोजकों ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि यहां आनेवाले हर व्यक्ति के लिए कुछ-न-कुछ हो. यहां पहुंचनेवाले लोगों को देखने व सिखने का अवसर तो मिले ही, उनका भरपूर मनोरंजन भी हो. इसका भी खास ध्यान रखा गया है.

छात्र-छात्राओं की रचनात्मक भागीदारी कार्यक्रम को बनायेगी खास माना जा रहा है कि आयोजन में भाग ले रहे शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं की रचनात्मक भागीदारी यहां होनेवाले कार्यक्रमों को खास बनायेगी. ढेर सारे ऐसे कार्यक्रम होंगे, जिनमें शामिल होकर यह सभी अपनी प्रतिभाओं की झलकियां पेश कर सकेंगे. एग्जिविशन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ऐसे छात्र-छात्राओं की भागीदारी होगी. आयोजन के बतौर प्रायोजक भाग ले रहे शैक्षणिक संस्थानों के स्टूडेंट्स मनोरंजन कार्यक्रम भी पेश करेंगे. स्थानीय कलाकारों को परफॉर्म करने का अवसर तो मिलेगा ही, बाहर से आनेवाले बड़े कलाकार भी इस आयोजन में शिरकत कर लोगों का मनाेरंजन करेंगे.
आयोजन परिसर में प्रवेश शुल्कमुक्त
एग्जिबिशन और सांस्कृतिक कार्यक्रम के अतिरिक्त लाइव कंसर्ट, फन गेम्स, वन मिनट शो, आॅर्केष्ट्रा, सिंगिंग -डासिंग, रंगोली, ड्राॅइंग, मेहंदी, भाषण, क्विज के अतिरिक्त महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर, मेंहदी प्रतियोगिता आदि आकर्षण के केंद्र होंगे. इन कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन ‘प्रभात खबर’ कार्यालय व बसंतोत्सव के फेसबुक पेज के माध्यम से किया जा सकता है.
ये होंगे मुख्य प्रायोजक
‘प्रभात खबर’ द्वारा आयोजित बसंतोत्सव के मुख्य प्रायोजक जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल व रेनाल्ट गया है. पार्वती यामाहा, आरती सुजुकी, विजन फोर्स, ग्रीन फिल्ड स्कूल, अरेना एनिमेशन, बीएससी अकादमी व आरजीएन पब्लिक स्कूल भी इस आयोजन में प्रभात खबर के साथ विशिष्ट सहयोगी के रूप में भागीदारी कर रहे हैं. श्री ओम सांई हीरो, गुप्ता हीरो, सुपर व्हाइट, जय अंबे ट्रेक्टर्स, प्रमोद लड्डु, आरके डाइविंग, आइएएस अकादमी, हेप्पी बर्थडे, गया हार्डवेयर मार्ट, सीमा होंडा, प्रभुजी हल्दीराम भुजियावाला, आसाम गोल्ड, इंडियन सेंट्रल स्कूल व खाजाना ज्वैलर्स आदि बतौर पार्टनर शिरकत कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन