व्यवसायी से 650 ग्राम चांदी व 5500 रुपये लूटे

पंसाला मोड़ के पास बाइक सवारों ने दिया घटना को अंजाम बाराचट्टी : बाराचट्टी के गजरागढ़ बाजार से दुकान बंद कर अपने घर डंगरा जा रहे आभूषण विक्रेता आशुतोष कुमार से लुटेरों जेवर और नकदी लूट ली. लुटेरों ने 650 ग्राम चांदी, 5500 रुपये नकद, मोबाइल, तिजोरी की चाबी, डेबिट व पैन कार्ड आदि लूट […]
पंसाला मोड़ के पास बाइक सवारों ने दिया घटना को अंजाम
बाराचट्टी : बाराचट्टी के गजरागढ़ बाजार से दुकान बंद कर अपने घर डंगरा जा रहे आभूषण विक्रेता आशुतोष कुमार से लुटेरों जेवर और नकदी लूट ली. लुटेरों ने 650 ग्राम चांदी, 5500 रुपये नकद, मोबाइल, तिजोरी की चाबी, डेबिट व पैन कार्ड आदि लूट ली. पीड़ित ने बताया कि जब वह बाराचट्टी से दुकान बंद कर घर जा रहा था तो पंसाला मोड़ के पास बाइक पर सवार चार लोगों ने हथियार का भय दिखा कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. इस मामले में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. घटना के बाद थानाप्रभारी नीरज कुमार की ओर से चलाये गये छापेमारी अभियान में परसौनी गांव के पास से कट्टा और कारतूस के साथ श्याम सुंदर यादव को गिरफ्तार किया गया, जिससे पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










