यंग ब्‍वॉयज व गेवाल बिगहा ने जीता मैच

Published at :14 Mar 2018 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
यंग ब्‍वॉयज व गेवाल बिगहा ने जीता मैच

गया : शहीद अभिषेक मेमोरियल गया प्रीमियर लीग में मंगलवार को पहला मुकाबला गेवाल बिगहा दबंग और महारानी हीरोज के बीच हुआ. पहले बैटिंग करते हुए गेवाल बिगहा ने 20 ओवर में पांच विकट खो कर 172 रन बनाये. टीम की ओर से दीपक ने 57 और सुमित ने 52 रन बनाये. जवाब में बैटिंग […]

विज्ञापन
गया : शहीद अभिषेक मेमोरियल गया प्रीमियर लीग में मंगलवार को पहला मुकाबला गेवाल बिगहा दबंग और महारानी हीरोज के बीच हुआ. पहले बैटिंग करते हुए गेवाल बिगहा ने 20 ओवर में पांच विकट खो कर 172 रन बनाये. टीम की ओर से दीपक ने 57 और सुमित ने 52 रन बनाये. जवाब में बैटिंग करने उतरी महारानी हीरोज 20 ओवर में सात विकेट खोकर 130 रन ही बना सकी.
इस तरह गेवाल बिगहा ने इस मैच को 42 रनों से जीत लिया. दूसरा मैच रवींद्र क्लब बनाम यंग ब्वायज क्रिकेट क्लब खेला गया. पहले खेलते हुए रवींद्र क्लब ने 15 ओवर में सभी विकेट खोकर 96 रन बनाये. जवाब में खेलने उतरी यंग ब्वाॅयज की टीम ने काफी मशक्कत से इस मैच को जीता. यंग ब्वायज ने 18.5 ओवर में नौ विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया़ मौके पर मैच देखने के काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे़ किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन