गया-पटना रेलखंड पर खुले पैंड्रोल क्लिपवाली पटरियों पर दौड़ रहीं ट्रेनें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Mar 2018 4:51 AM (IST)
विज्ञापन

पिछले सप्ताह दो बार मालगाड़ी हुई थी बेपटरी गया : गया-पटना रेलखंड पर कभी भी ट्रेन दुर्घटना हो सकती है क्योंकि इस रेलखंड की पटरियों के पैंड्रोल क्लिप कई जगहों पर खुले पड़े हैं. इन्हीं पटरियों पर गया-पटना पैसेंजर ट्रेन, पलामू एक्सप्रेस, भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित अन्य पैसेंजर ट्रेनें दौड़ रही हैं. लेकिन, इस ओर […]
विज्ञापन
पिछले सप्ताह दो बार मालगाड़ी हुई थी बेपटरी
गया : गया-पटना रेलखंड पर कभी भी ट्रेन दुर्घटना हो सकती है क्योंकि इस रेलखंड की पटरियों के पैंड्रोल क्लिप कई जगहों पर खुले पड़े हैं. इन्हीं पटरियों पर गया-पटना पैसेंजर ट्रेन, पलामू एक्सप्रेस, भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित अन्य पैसेंजर ट्रेनें दौड़ रही हैं. लेकिन, इस ओर गया रेलवे स्टेशन के संबंधित अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है. पिछले सप्ताह ही गया स्टेशन के आरआरआई के पास दो दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. आठ मार्च व 10 मार्च को आरआरआई के पास मालगाड़ी बेपटरी हो गयी थी. विशेषज्ञों की मानें तो पैंड्रोल क्लिप के खुला रहने से पटरियां अपने स्थान से खिसक सकती हैं, जिससे रेल दुर्घटना की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है.
पटरियों की देखरेख के लिए दो सौ से अधिक ट्रैक मैन गया रेलवे स्टेशन की पटरियों की देखरेख करने के लिए दो सौ से अधिक ट्रैक मैन हैं. फिर भी पटरियों की मरम्मती नहीं की जा रही है. गैंगमैन द्वारा पटरियों पर काम तो किया जाता है. लेकिन, जैसे-तैसे काम खत्म पर रिपोर्ट दे दी जाती है. लेकिन इस पर सहायक मंडल अभियंता ध्यान नहीं देते हैँ. यही कारण है कि जहां-तहां पैंड्रोल क्लिप खुले पड़े हैं. अगर जल्दी ही सभी पैंड्रोल क्लिप पटरियों पर नहीं लगाये गये तो कभी भी दुर्घटना होने की आशंका है.
खुले पैंड्रोल क्लिप कर रहे हैं अधिकारियों की लापरवाही को उजागर गया-पटना रेलखंड की पटरियों पर पैंड्रोल क्लिप का खुला रहना न केवल ट्रैक मैन की लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि गया रेल प्रशासन के अधिकारियों की लापरवाही को भी उजागर करता है. पटरियों की मरम्मत के नाम पर लगातार मेगा ब्लॉक लिया जाता है. परंतु, प्राय सभी रेलखंडों की पटरियों पर यत्र-तत्र पैंड्रोल क्लिप खुले पड़े मिल जाते हैं. जायेंगे. विभागीय कर्मियों से ऐसी लापरवाही लगातार होती आ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










