लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई की अनुशंसा

Published at :13 Mar 2018 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई की अनुशंसा

एटीएम से चोरी के दौरान गश्ती में रहे अफसरों पर होगी कार्रवाई गया़ : जिले में आये दिन हो रही आपराधिक वारदातों पर पुलिस विभाग के वरीय अधिकारी गंभीर दिख रहे हैं. इस सिलसिले में लापरवाह पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई की अनुशंसा सिटी डीएसपी आलोक कुमार सिंह ने की है. इनमें शहर के विभिन्न थानों […]

विज्ञापन

एटीएम से चोरी के दौरान गश्ती में रहे अफसरों पर होगी कार्रवाई

गया़ : जिले में आये दिन हो रही आपराधिक वारदातों पर पुलिस विभाग के वरीय अधिकारी गंभीर दिख रहे हैं. इस सिलसिले में लापरवाह पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई की अनुशंसा सिटी डीएसपी आलोक कुमार सिंह ने की है. इनमें शहर के विभिन्न थानों के 36 पुलिस अधिकारी शामिल हैं. डीएसपी ने बताया कि जिन दारोगा के पास पांच से 25 मामलों में अब तक अनुसंधान पूरा नहीं किया गया है. उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए एसएसपी को अनुशंसा की गयी है. उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.
शनिवार की रात दो एटीएम से हुई थी चोरी
शनिवार की रात शहर के दो थाना क्षेत्रों में चोरों ने गैस कटर से एटीएम मशीन को काट कर 33 हजार पांच सौ रुपये उड़ा लिये. उस दौरान गश्ती कर रहे रामपुर थाने के दारोगा जानिहार खान व कोतवाली थाने के एएसआई सरोज कुमार पर भी कार्रवाई के लिए एसएसपी को लिखा गया है. गौरतलब है कि शनिवार की रात चोरों ने टिकारी रोड से एचडीएफसी की एटीएम व मिर्जागालिब रोड से आइसीआइसीआइ बैंक की एटीएम को गैस कटर से काट कर पैसा चुरा लिये थे. उसके बाद पुलिस की रात्रि गश्ती पर सवाल खड़े होने लगे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन