नक्सलियों की है साजिश, नहीं पढ़ सके गांवों के बच्चे : डीआईजी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Mar 2018 4:47 AM (IST)
विज्ञापन

इमामगंज : नक्सल प्रभावित इमामगंज के उत्क्रमित उच्च विद्यालय सलैया में सोमवार को आयोजित सिविक एक्शन प्रोग्राम का उद्घाटन सीआरपीएफ के डीआईजी के सज्जाउद्दीन, कमांडेंट पीके सिंह व द्वितीय कमान अधिकारी संजय त्रिपाठी ने किया. समारोह को संबोधित करते हुए डीआइजी ने कहा कि नक्सली कभी भी आपके हितैषी नहीं हो सकते हैं. वे हमेशा […]
विज्ञापन
इमामगंज : नक्सल प्रभावित इमामगंज के उत्क्रमित उच्च विद्यालय सलैया में सोमवार को आयोजित सिविक एक्शन प्रोग्राम का उद्घाटन सीआरपीएफ के डीआईजी के सज्जाउद्दीन, कमांडेंट पीके सिंह व द्वितीय कमान अधिकारी संजय त्रिपाठी ने किया.
समारोह को संबोधित करते हुए डीआइजी ने कहा कि नक्सली कभी भी आपके हितैषी नहीं हो सकते हैं. वे हमेशा आपके खिलाफ साजिश रचते हैं, ताकि आपका व आपके बच्चों का विकास किसी भी रूप में नहीं हो.
आप आर्थिक दृष्टिकोण से पिछड़े रहें और अापके बच्चे शैक्षिक रूप से पिछड़ते रहें. उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में विकास संबंधित कार्यों के लिए आगे आएं, ताकि इस क्षेत्र का समुचित विकास हो सके. इस इलाके से जल्द ही नक्सली संगठनों को खात्मा हो जायेगा. नक्सली विकास के बाधक हैं.
आर्थिक रूप से सबल बनें नक्सलग्रस्त इलाके के युवा : सीआरपीएफ के कमांडेंट पीके सिंह ने कहा कि नक्सलग्रस्त इलाके के रहनेवाले युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है. कुछ दिन पूर्व ही इमामगंज सीआरपीएफ कैंप में युवाओं को ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया गया. साथ ही युवाओं को बेल्डिंग करने के लिए प्रशिक्षित किया गया,
ताकि वे कुशल चालक व वेल्डर बन कर रुपये पैसे कमा सकें और बेहतर तरीके से अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें. स्वच्छ भारत अभियान योजना को सफल करने के लिए सीआरपीएफ ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत उत्क्रमित उच्च विद्यालय सलैया में बच्चों के लिए तीन टॉयलेट बनाये गये हैं. इसी प्रोग्राम के तहत यहां पुस्तकालय की स्थापना की गयी है, ताकि यहां रखे जानेवाले पत्रिकाओं व समाचार पत्रों से यहां के बच्चे दिन-दुनिया में हो रही हर प्रकार की घटनाओं से अवगत हो सकें.
पुस्तकालय में नामी गिरामी लेखकों की पुस्तकें रखी गयी हैं, ताकि बच्चे आगे बढ़ सकें. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में एक मेडिकल कैंप का भी आयोजन कराया जायेगा, ताकि आप सबों को हेल्थ चेकअप के साथ नि:शुल्क दवाएं भी उपलब्ध हो पाये.
गांववालों को मिला तोहफा
सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत गांव वालों के बीच मोमबत्ती व पत्तल बनाने का मशीन के अलावे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के लिए पुस्तकालय व शौचालय का उद्घाटन डीआइजी के सज्जाउद्दीन, कमांडेंट पीके सिंह व द्वितीय कमान अधिकारी संजय त्रिपाठी ने किया. इस मौके पर सीआरपीएफ के उप कमांडेट मोती लाल, सहायक कमांडेंट सुजीत कुमार, सलैया कैंप के कंपनी कमांडर सुरेंद्र दास, जीविका से जुड़ी प्रियंका कुमारी, हेडमास्टर वीरेंद्र कुमार, सलैया पंचायत के मुखिया के पति अनिल पासवान सहित काफी संख्या लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










