परिभ्रमण में नियमों की न हो अनदेखी : डीइओ

Published at :18 Jul 2017 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
परिभ्रमण में नियमों की न हो अनदेखी : डीइओ

गया: शैक्षणिक परिभ्रमण के दौरान गुरारू स्थित प्लस टू समता हाइ स्कूल की छात्राओं के साथ हुई छेड़खानी के मामले को डीएम कुमार रवि ने गंभीरता से लिया है. डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) मोहम्मद अलीम सहित शिक्षा विभाग से जुड़े अन्य अधिकारियों को उक्त मामले को सख्ती से निबटने का निर्देश दिया है. […]

विज्ञापन
गया: शैक्षणिक परिभ्रमण के दौरान गुरारू स्थित प्लस टू समता हाइ स्कूल की छात्राओं के साथ हुई छेड़खानी के मामले को डीएम कुमार रवि ने गंभीरता से लिया है. डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) मोहम्मद अलीम सहित शिक्षा विभाग से जुड़े अन्य अधिकारियों को उक्त मामले को सख्ती से निबटने का निर्देश दिया है. डीएम के सख्त रूख को देखते हुए डीइओ ने सोमवार को मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना को लेकर नये नियम बनाये हैं. डीइओ ने बताया कि स्कूली बच्चों को शैक्षणिक परिभ्रमण पर ले जाने से पहले पूरी प्लानिंग बनायें और एक सप्ताह पहले उनके कार्यालय में पोस्टेड सहायक विजय कुमार सिन्हा को प्लानिंग की कॉपी उपलब्ध करा दें.

डीइओ ने बताया कि हेडमास्टरों को अब बस ड्राइवर का नाम, मोबाइल फोन नंबर, गाड़ी नंबर, विद्यार्थियों की संख्या व रूट चार्ट से संबंधित पूरी रिपोर्ट सहायक का सौंप दे. डीइओ ने बताया कि 13 जुलाई को प्लस टू समता हाइ स्कूल की छात्राएं शैक्षणिक परिभ्रमण पर राजगीर व नालंदा गयी थी. इस दौरान खैरा गांव के युवकों द्वारा राजगीर कुंड में स्नान करने के दौरान छात्राओं के साथ छेड़खानी की गयी थी. रास्ते में बस की छत पर चढ़ कर युवकों ने अश्लील हरकत किया था.

इस मामले को डीएम ने गंभीरता से लिया और परिभ्रमण के दौरान हेडमास्टर व शिक्षकों की भूमिका पर भी सवाल उठाया है. डीएम ने सवाल उठाया था कि छात्राओं के साथ राजगीर कुंड में ही छेड़खानी की गयी थी, तो हेडमास्टर ने राजगीर में ही पुलिस का सहारा क्यों नहीं लिया? युवकों के विरुद्ध एफआइआर क्यों नहीं दर्ज करायी? डीइओ ने बताया कि छात्राओं के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि राजगीर से गुरारू लौटते समय गया शहर में ही हेडमास्टर व कई शिक्षक बस से उतर गये थे. उन्होंने छात्राओं की जान-माल की सुरक्षा का जरा भी ध्यान नहीं रखा. इस लापरवाही पर डीएम ने सख्ती बरती है और डीइओ के माध्यम से हेडमास्टर से स्पष्टीकरण पूछा है. डीएम के सख्त रुख को देखते हुए इतना तो तय है कि प्लस टू समता हाइ स्कूल के हेडमास्टर व शिक्षकों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन