पीडीएस दुकानदारों पर कार्रवाई को लेकर प्रशासन के तेवर में बदलाव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jul 2017 5:36 AM (IST)
विज्ञापन

जिला आपूर्ति विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पीडीएस दुकानदारों से कर रहे बातचीत गया : जिले में पीडीएस दुकानदारों के खिलाफ जहां एक ओर प्रशासन कार्रवाई कर रहा है वहीं दूसरी ओर उन पर मरहम लगाने की भी कवायद भी शुरू कर दी गयी है. इसके लिए पीडीएस दुकानदारों से जिला आपूर्ति विभाग से संबंधित […]
विज्ञापन
जिला आपूर्ति विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पीडीएस दुकानदारों से कर रहे बातचीत
गया : जिले में पीडीएस दुकानदारों के खिलाफ जहां एक ओर प्रशासन कार्रवाई कर रहा है वहीं दूसरी ओर उन पर मरहम लगाने की भी कवायद भी शुरू कर दी गयी है. इसके लिए पीडीएस दुकानदारों से जिला आपूर्ति विभाग से संबंधित अधिकारी व कर्मचारी बातचीत कर रहे हैं, ताकि उन्हें यह भरोसा दिलाया जा सके कि उन्हें जांच के नाम पर बार-बार परेशान नहीं किया जायेगा. जिला अापूर्ति से जुड़े सूत्रों की मानें तो जिला प्रशासन पीडीएस दुकानदारों के उग्र तेवर को देख कर यह कदम उठाने पर विवश हुआ है. हालांकि कुछ साल पहले भी पीडीएस दुकानदारों पर की गयी कार्रवाई के बाद प्रशासन का अभियान ठंडा पड़ गया था.
38 पीडीएस डीलरों का हो चुका है निलंबन गौरतलब है कि जिले में अभी तक 38 पीडीएस डीलरों का निलंबन हो चुका है. इसके अलावा 10 डीलरों का लाइसेंस रद्द हो चुका है. इसके अलावा जिले के सभी पीडीएस डीलरों के दुकानों की जांच की जा रही है.इसमें डीलर को कुल आवंटन, माप-तौल के हिसाब से खाद्यान्न का वितरण, कुल उपभोक्ता समेत दूसरे पहलुओं पर जांच चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










