परिवार की तरह पार्टी को सीचें जदयू के छात्र कार्यकर्ता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jul 2017 5:34 AM (IST)
विज्ञापन

संगठन को मजबूत बनाने पर बल देने की अपील गया : छात्र जदयू के महानगर इकाई की बैठक रविवार को हुई. इसमें मौजूद सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गयी कि वह परिवार की तरह पार्टी को सीचें. छात्र जदयू महानगर के अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि पार्टी से जुड़े सभी कार्यकर्ता अपने जिम्मेदारियों को […]
विज्ञापन
संगठन को मजबूत बनाने पर बल देने की अपील
गया : छात्र जदयू के महानगर इकाई की बैठक रविवार को हुई. इसमें मौजूद सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गयी कि वह परिवार की तरह पार्टी को सीचें. छात्र जदयू महानगर के अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि पार्टी से जुड़े सभी कार्यकर्ता अपने जिम्मेदारियों को समझते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर ध्यान दें. अगर संगठन मजबूत हुआ तो इसका फायदा सभी को मिलेगा. इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी बात रखी. इस मौके पर विश्वेश कुमार, रोशन कुमार, शिवाजी, विशाल राज, मनीष सिंह, अतुल मनोहर, सौरभ कुमार, मोहम्मद चांद, आनंद अग्रवाल, राहुल कुमार, शशि कुमार, अजीत कुमार, नीरज कुमार, अविनाश कुमार, राहुल कुमार आदि मौजूद थे.
छात्र जदयू महानगर के पदाधिकारियों की सूची जारी
छात्र जदयू महानगर के अध्यक्ष राकेश कुमार ने महानगर पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है. इसमें दीपक कुमार, पवन मिश्रा, शिवेंद्र कुमार, अतुल सिंह मनोहर, सतीश आजाद कुमार को उपाध्यक्ष और शुभम कुमार यादव, रोशन शर्मा,बंटी कुमार, चिंकु कुमार, सूरज कुमार, मोहम्मद चांद, आलोक कुमार, रौबि सिंह व सौरभ कुमार को महासचिव बनाया गया है. वहीं मनीष सिंह, अविनाश कुमार, विशाल यादव, रोशन कुमार, अंशु सिन्हा, ऋषभ कुमार, सोनू कुमार, प्रीतम कुमार, विजय मंगल को सचिव जबकि आशीष गुप्ता, शशांक मिश्रा, अजीत कुमार, आनंद अग्रवाल व रोहित कुमार को सह सचिव बनाया गया है. इसके अलावा अनुराग पांडेय को मीडिया प्रभारी, अतुल सिंह को आइटी प्रभारी बनाया गया है. वहीं पार्टी ने मानपुर प्रखंड में शशि कुमार को अध्यक्ष और राहुल कुमार को उपाध्यक्ष बनाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










