मैनेजमेंट से हक पाने के लिए संगठित हों : कृष्णा कुमार

Published at :17 Jul 2017 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
मैनेजमेंट से हक पाने के लिए संगठित हों : कृष्णा कुमार

पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन का सम्मेलन गया : संगठित होकर व सदस्यों की संख्या बढ़ा कर ही मैनेजमेंट से हक पाने के लिए आंदोलन किया जा सकता है. इसके बाद ही कर्मचारियों की भलाई का काम किया जा सकता है. उक्त बाते ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन के महासचिव कृष्णा कुमार ने […]

विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन का सम्मेलन

गया : संगठित होकर व सदस्यों की संख्या बढ़ा कर ही मैनेजमेंट से हक पाने के लिए आंदोलन किया जा सकता है. इसके बाद ही कर्मचारियों की भलाई का काम किया जा सकता है. उक्त बाते ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन के महासचिव कृष्णा कुमार ने रविवार को गया के एक होटल में एसोसिएशन के द्विवार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि गया के मंडल प्रमुख ने हाल के दिनों में अन्य संगठनों के दबाव में आकर कर्मचारी विरोधी कई निर्णय किये हैं.

जिसके कारण बैंक के कर्मचारियों व अधिकारियों में रोष व्याप्त है. यह रोष बढ़ता रहा तो बैंक के तरक्की में प्रभाव डालने का काम करेगी. हाल के दिनों में ट्रांसफर पॉलिसी की अनदेखी कर कर्मचारियों के किसी संगठन से जुड़े होने के कारण ट्रांसफर किया गया है. सम्मेलन में बैंक से सभी कर्मचारियों ने एनपीए कम कराने में योगदान देने का आह्वान किया. इस मौके पर उप महासचिव मनोज कुमार, सचिव संजय कुमार, लोकेश नारायण, अखिलेश कुमार व आरके राय आदि मौजूद थे.

अध्यक्ष बने अरविंद कुमार :

सम्मेलन में दो वर्षों के लिये फेडरेशन के पदाधिकारियों का चयन किया गया. इनमें अरविंद कुमार को अध्यक्ष, गणेश अंजन, संगीत कुमार, नरेंद्र कुमार व विजय कुमार अंबष्ठ को उपाध्यक्ष, संजय कुमार मंडल को सचिव, निशांत कुमार निशि व राकेश कुमार को सहायक सचिव, कुंज बिहारी, पूजा कुमारी, मनोज कुमार व अभिषेक कुमार को उपसचिव चुना गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन