अस्पताल के कर्मचारी ने मरीज से किया दुर्व्यवहार!

Published at :13 Jun 2017 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
अस्पताल के कर्मचारी ने मरीज से किया दुर्व्यवहार!

पहले भी मिल चुकी हैं एक्सरे व सिटी स्कैन विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतें गया : शहर के वार्ड 11 के बैरागी मुहल्ले के रहनेवाले संजय कुमार उर्फ अरुण राज ने मगध प्रमंडल आयुक्त को पत्र लिख कर मगध मेडिकल काॅलेज अस्पताल के कर्मचारी पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा […]

विज्ञापन

पहले भी मिल चुकी हैं एक्सरे व सिटी स्कैन विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतें

गया : शहर के वार्ड 11 के बैरागी मुहल्ले के रहनेवाले संजय कुमार उर्फ अरुण राज ने मगध प्रमंडल आयुक्त को पत्र लिख कर मगध मेडिकल काॅलेज अस्पताल के कर्मचारी पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अस्पताल के एक्स रे विभाग के कर्मचारी ने उनके साथ बदतमीजी की. विगत 29 मई को संजय कुमार इलाज कराने के लिए अस्पताल गये थे. इलाज के क्रम में ही उन्हें एक्स रे कराने की भी जरूरत पड़ी. एक्स रे करवा कर जब रिपोर्ट लेने पहुंचे,
तो वहां के कर्मचारी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया. संजय ने अस्पताल अधीक्षक डाॅ सुधीर कुमार सिन्हा से इसकी शिकायत की. संजय के मुताबिक अधीक्षक ने एक चपरासी के साथ भेजा. एक्स रे विभाग में रिपोर्ट के लिए कागज जमा होने के बाद वहां के कर्मचारी ने शाम पांच बजे आने को कहा. शाम पांच बजे जब रिपोर्ट लेने गये,
तो उन्हें रिपोर्ट नहीं मिली. संजय ने फिर से इसकी शिकायत अधीक्षक से की. अधीक्षक ने अपने चपरासी के माध्यम से रिपोर्ट देने को कहा. मरीज का आरोप है कि इसके बावजूद कर्मचारी ने रिपोर्ट नहीं दी. जब संजय खुद रिपोर्ट लेने पहुंचे, तो उक्त कर्मचारी उनसे उलझ गया व अपशब्द कहे. आयुक्त को लिखे पत्र में संजय ने कहा कि इलाज के ही दौरान कुछ दवाओं के रिएक्शन की वजह से उनके शरीर का चमड़ा कहीं-कहीं जल गया है. इससे भी उन्हें तकलीफ हो रही है.
मरीज ने प्रमंडलीय आयुक्त व जिला लोक शिकायत निवारण से की शिकायत
मरीज ने दी अदालत में जाने की धमकी
कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन स्तर पर कार्रवाई नहीं होने पर वह इस मामला को कोर्ट ले जायेंगे. उन्होंने मामले की शिकायत जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के कार्यालय में भी की है. गौरतलब है कि एक्स रे व सीटी स्कैन विभाग में कर्मचारियों द्वारा मरीज व परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायतें कमोबेश रोज आ रही हैं.
चपरासी के साथ भेजे जाने के बावजूद अगर मरीज के साथ एक्स रे विभाग के कर्मचारी ने अभद्र व्यवहार किया है, तो उन्हें फिर से मेरे पास आकर शिकायत करनी चाहिए. अब जब मामला सामने आया है, तो मैं अपने स्तर पर इसकी जांच करा रहा हूं.
डाॅ सुधीर कुमार सिन्हा, अधीक्षक, मगध मेडिकल काॅलेज अस्पताल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन