बिहारी वैज्ञानिकों के शोध से यूरोप प्रभावित, अब साथ करेंगे काम

गया : पटना विश्वविद्यालय के पूर्व प्रतिकुलपति प्राेफेसर रंजीत वर्मा ने बुडापेस्ट में पूर्वी यूरोपीय देशों के संयुक्त थर्मल कांग्रेस में स्मार्ट फेराइट नैनो कणों पर विशेष व्याख्यान दिया. अधिवेशन के दौरान प्रोफेसर वर्मा और स्लोवाकिया के प्रोफेसर पीटर सीमोन के बीच हवा में सरसों और यूरोपीय रेपसीड तेलों को गरम करने पर उनमें होनेवाले […]
गया : पटना विश्वविद्यालय के पूर्व प्रतिकुलपति प्राेफेसर रंजीत वर्मा ने बुडापेस्ट में पूर्वी यूरोपीय देशों के संयुक्त थर्मल कांग्रेस में स्मार्ट फेराइट नैनो कणों पर विशेष व्याख्यान दिया. अधिवेशन के दौरान प्रोफेसर वर्मा और स्लोवाकिया के प्रोफेसर पीटर सीमोन के बीच हवा में सरसों और यूरोपीय रेपसीड तेलों को गरम करने पर उनमें होनेवाले विघटन पर संयुक्त शोध करने पर सहमति बनी. प्रोफेसर वर्मा अभी मगध विश्वविद्यालय में रसायन शास्त्र के प्रोफेसर हैं.
उनके नेतृत्व में बिहारी वैज्ञानिकों की एक टीम ने कम तापक्रमों पर चुंबकीय, विद्युतीय व प्रकाशीय गुणों वाले मैग्नीशियम, बेरियम, कोबाल्ट व समेरियम फेराइट नैनो कणों के निर्माण में सफलता पायी है. टीम में पटना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अमरेंद्र नारायण,आर्यभट ज्ञान विश्वविद्यालय के डाॅ राकेश सिंह आदि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










