ईमानदारी से काम करें नगर पंचायत के कर्मचारी

Published at :11 Jun 2017 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
ईमानदारी से काम करें नगर पंचायत के कर्मचारी

नगर पंचायत में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने की अपील टिकारी : नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पिंकी कुमारी व उपाध्यक्ष अमित कुमार ने शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंच कर विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया. पिंकी कुमारी व उपाध्यक्ष अमित कुमार का कार्यपालक पदाधिकारी मोहम्मद एहसान अहमद ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया […]

विज्ञापन

नगर पंचायत में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने की अपील

टिकारी : नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पिंकी कुमारी व उपाध्यक्ष अमित कुमार ने शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंच कर विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया. पिंकी कुमारी व उपाध्यक्ष अमित कुमार का कार्यपालक पदाधिकारी मोहम्मद एहसान अहमद ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया व नगर पंचायत में आने पर शुभकामना प्रकट की. पदभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष कार्यालय के सभी कर्मचारियों से रू-ब-रू हुए व शहर के विकास में ईमानदारीपूर्वक अपना योगदान देने की अपील की.
उन्होंने कहा कि बिना आपके सहयोग से नगर पंचायत का चहुंमुखी विकास नहीं हो सकता है. इस लिए आप सब नगर पंचायत के विकास में सहयोग करें. अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने एक साथ नगर पंचायत कार्यालय का जायजा लिया. दोनों के पहली बार अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर आसीन होने पर कार्यालय के कर्मचारी भी काफी खुश दिखे व विकास करने के लिए प्रतिबद्ध रहने का आश्वासन दिया. इसके अलावा मोहम्मद अहमद ने नगर पंचायत में आये सभी पार्षदों को जीत के लिए शुभकामना दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन