पानी के लिए मुखिया का घेराव

Published at :11 Jun 2017 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
पानी के लिए मुखिया का घेराव

पानी की टंकी चालू नहीं होने से नाराज थे ग्रामीण शेरघाटी : श्रीरामपुर पंचायत के पहाड़ की तलहट्टियों में बसे भुजौल में शनिवार को ग्रामीणों ने मुखिया का घेराव किया. लाखों रुपये खर्च कर गांव में बनी पानी की टंकी चालू न होने से ग्रामीण नाराज थे. लोगों को खुले में शौच से मुक्ति के […]

विज्ञापन

पानी की टंकी चालू नहीं होने से नाराज थे ग्रामीण

शेरघाटी : श्रीरामपुर पंचायत के पहाड़ की तलहट्टियों में बसे भुजौल में शनिवार को ग्रामीणों ने मुखिया का घेराव किया. लाखों रुपये खर्च कर गांव में बनी पानी की टंकी चालू न होने से ग्रामीण नाराज थे. लोगों को खुले में शौच से मुक्ति के लिए गांव में शौचालय निर्माण के कार्य में गति लाने के लिए जब मुखिया संजय सिंह ग्रामीणों को प्रोत्साहित करने पहुंचे, तो ग्रामीण भड़क गये. समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए. मुखिया ने बताया कि भुजौल, बंदोहरी व इंदुडीह में पेयजल आपूर्ति को लेकर पीएचइडी विभाग के द्वारा पानी टंकी का निर्माण किया गया है. चार महीने बीत जाने के बाद भी अब तक पानी से पानी की आपूर्ति शुरू नहीं की गयी है.
उन्होंने विभाग के द्वारा करायी गयी बोरिंग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मानक के हिसाब से बोरिंग नहीं करायी गयी है. कई बार योजना की जानकारी लेने की कोशिश की गयी, पर किसी अधिकारी से मुलाकात नहीं हो सकी. इधर, ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पानी की किल्लत है. ओडीएफ के बाद शौचालय के लिए पानी की पूर्ति कैसे होगी. इधर, इस मामले को लेकर जब विभाग के कनीय अभियंता से उनके मोबाइल नंबर 8544428855 पर संपर्क साधा गया, तो उनका मोबाइल बंद पाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन