बिहार: सारण में ब्रिटिशकालीन गंडक नहर पुल ढहकर गिरा, कई गावों के लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

Updated at : 31 May 2024 4:21 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार: सारण में ब्रिटिशकालीन गंडक नहर पुल ढहकर गिरा, कई गावों के लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

बिहार के सारण में गंडक नदी पर बना ब्रिटिशकालीन पुल टूटकर गिर गया. कई गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ गयी है.

विज्ञापन

बिहार के सारण जिले में अंग्रेज जमाने का बना एक पुल टूटकर गिर गया. तरैया प्रखंड के पचभिण्डा पंचायत के मुरलीपुर-शाहनेवाजपुर गांव से होकर गुजरने वाली गंडक नहर पर बना बिना रेलिंग का जर्जर पुल ध्वस्त हो गया है. उक्त गंडक नहर में ब्रिटिशकालीन जमाने में मुरलीपुर – शाहनेवाजपुर गांव के लोगों को तरैया बाजार व अन्य जगहों पर जाने के लिए एक छोटा सा पुल मात्र चार फीट चौलाई वाला बनाया गया था. उक्त पुल से पैदल, साइकिल, मोटरसाइकिल से ग्रामीण व स्कूली बच्चे आते जाते थे.

गंडक नहर पर बना पुल टूटकर गिरा

गंडक नहर में पुल टूटकर ध्वस्त होने से अब मुरलीपुर, शाहनेवाजपुर, पचभिण्डा गांव के ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को तीन से चार किमी की दूरी तय कर तरैया बाजार व हाई स्कूल देवरिया जाना पड़ेगा. बता दें कि उक्त पुल के दोनों तरफ मुरलीपुर व शाहनेवाजपुर गांवों के काफी घना बस्ती है.

ALSO READ: बिहार में कोई स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर तो कोई ट्रेन के अंदर तोड़ गया दम, नहीं झेल पाए प्रचंड गर्मी की मार

नमाज और पूजा करने वालों की परेशानी बढ़ी..

गंडक नहर पुल के उत्तरी भाग के हिंदू व मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों को दक्षिणी भाग में जाना पड़ता है. दक्षिणी भाग में ही मुस्लिम लोगों का मस्जिद है जहां प्रतिदिन नमाज के लिए आना -जाना पड़ता है तथा हिंदू लोगों का भगवती स्थान व शाहनेवाजपुर गांव के प्रसिद्ध शिव मंदिर में पूजा पाठ को जाना पड़ता है.

जर्जर पुल की शिकायत करते रहे थे ग्रामीण

पुल ध्वस्त होने के कारण आम से खास तक के लोगों अब काफी परेशानियों से गुजरना पड़ेगा. पचभिण्डा पंचायत के लोगों ने बताया कि पुल की जर्जर स्थित को देखते हुए कई बार बांस बल्ले बांध कर चलने लायक बनाया गया था. 20 वर्षो से पुल का रेलिंग व पुल जर्जर हो गया था. जो गुरुवार को रात्रि टूटकर ध्वस्त हो गया. इस जर्जर पुल की शिकायत मुरलीपुर – शाहनेवाजपुर के ग्रामीणों के द्वारा पूर्व व वर्तमान विधायक व सांसद , बीडीओ,गंडक नहर विभाग व सारण डीएम तक को किया जा चुका था. उक्त स्थल पर नये पुल निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है. अब देखना है कि कब नये पुल का निर्माण होगा.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन