पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी दिल्ली रवाना, जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई कोर्ट में पेशी कल

Published at :14 Mar 2023 4:55 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी दिल्ली रवाना, जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई कोर्ट में पेशी कल

नौकरी के बदले जमीन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी बुधवार को सीबीआई कोर्ट में पेश होंगी. मंगलवार को विधान परिषद की कार्यवाही खत्म होने के बाद राबड़ी देवी दिल्ली के लिए रवाना हो गयी. कल लालू परिवार समेत कुल 16 लोगों को विशेष सीबीआई अदालत में पेश होना है.

विज्ञापन

पटना. नौकरी के बदले जमीन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी बुधवार को सीबीआई कोर्ट में पेश होंगी. मंगलवार को विधान परिषद की कार्यवाही खत्म होने के बाद राबड़ी देवी दिल्ली के लिए रवाना हो गयी. कल लालू परिवार समेत कुल 16 लोगों को विशेष सीबीआई अदालत में पेश होना है. इस केस के सभी आरोपियों की पेशी बुधवार को दिल्ली की कोर्ट में होनी है. तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद फिलहाल दिल्ली में ही हैं. आज पूर्व सीएम राबड़ी देवी दिल्ली के लिए रवाना हो गयी. दिल्ली में कल वे सीबीआई की स्पेशल कोर्ट के समक्ष पेश होंगी.

15 मार्च को है कोर्ट में सभी आरोपितों की पेशी

दरअसल, 27 फरवरी को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने तत्कालीन रेल मंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, पूर्व सीएम राबड़ी देवी और बड़ी बेटी मीसा भारती समेत अन्य को समन जारी किया था. 15 मार्च को कोर्ट में सभी को पेश होने को कहा था. सीबीआई ने पिछले साल 10 अक्टूबर को लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी सहित 16 आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार के अपराधों के लिए चार्जशीट दायर किया था. सीबीआई ने आरोप लगाया है कि लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते हुए गैर-योग्य उम्मीदवारों को रेलवे में नौकरी दी गई थी और इसके बदले लालू परिवार के नाम पर जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री करायी गयी.

पिछले दिनों ईडी ने की थी छापेमारी 

इसी मामले में पिछले दिनों सीबीआई की टीम राबड़ी देवी के आवास पर पहुंची थी और उनसे घंटों पूछताछ की थी. राबड़ी से पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम दिल्ली में मीसा भारती के आवास पर पहुंची थी और लालू प्रसाद के साथ साथ उनकी बेटी मीसा भारती से भी घंटों पूछताछ की थी. इसके बाद ईडी ने इसी मामले में लालू परिवार के खिलाफ शिकंजा कसा. पटना, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में ईडी ने एस साथ 24 ठिकानों पर छापेमारी की थी. दिल्ली में तेजस्वी यादव के आवास से ईडी ने करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा होने का दावा किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन