बिहार में कॉमर्स के लिए शिक्षा विभाग जल्द ही करायेगा एसटीइट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Jul 2022 6:41 AM
वाणिज्य संकाय के लिए शिक्षा विभाग माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीइटी) आयोजित करायेगा. बुधवार को जारी आधिकारिक जानकारी में शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि इस मामले में दर्ज एक याचिका के संदर्भ में पटना उच्च न्यायालय ने एसटीइटी कराने का आदेश दे रखा है.
पटना. वाणिज्य संकाय के लिए शिक्षा विभाग माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीइटी) आयोजित करायेगा. बुधवार को जारी आधिकारिक जानकारी में शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि इस मामले में दर्ज एक याचिका के संदर्भ में पटना उच्च न्यायालय ने एसटीइटी कराने का आदेश दे रखा है. लिहाजा इसी परिप्रेक्ष्य में परीक्षा का आयोजन कराया जायेगा.
विभाग की तरफ से दी गयी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक उच्च न्यायालय के आदेश के पालन के संदर्भ में वाणिज्य विषय के लिए माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा जल्दी ही आयोजित की जायेगी. ताकि इस विषय में उत्तीर्ण उम्मीदवार शिक्षक नियोजन के आगामी चरण में शामिल हो सकें. जानकारी के मुताबिक अभी तक वाणिज्य की एसटीइटी एक्जाम नहीं हो सका था.
इसकी एक अरसे से मांग भी की जा रही थी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कॉमर्स विषय में कितनी नियुक्तियां की जानी हैं, इसके लिए अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है. इसका अभी आकलन कराया जा रहा है. इस संदर्भमें विभाग आकलन कर रहा है.
जानकारों के मुताबिक हायर सेंकेंडरी स्कूलों में वाणिज्य विषय के शिक्षकों की काफी जरूरत है. फिलहाल माध्यमिक शिक्षक नियोजन से पहले शिक्षा विभाग ने रुख साफ कर दिया है कि अभी वह केवल वाणिज्य विषय में एसटीइटी एक्जाम करायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










