बिहार के स्कूलों में भरे जायेंगे तमाम खाली पद, 19,263 विद्यालय सहायक व परिचारियों की होगी सीधी भर्ती

Published at :04 Oct 2022 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार के स्कूलों में भरे जायेंगे तमाम खाली पद, 19,263 विद्यालय सहायक व परिचारियों की होगी सीधी भर्ती

विद्यालय सहायक एवं विद्यालय परिचारी के स्वीकृत पद पर सीधी नियुक्ति के लिए नियोजन की प्रक्रिया शुरू करने से पहले कैबिनेट से जल्द ही मंजूरी ली जायेगी. वर्तमान में इन पदों पर केवल अनुकंपा से नियुक्ति चल रही है.

विज्ञापन

पटना. राज्य के माध्यमिक शिक्षा के तहत जिला परिषद एवं विभिन्न नगर निकायों के तहत स्वीकृत पद का 50 फीसदी नियुक्तियां अनुकंपा से की जानी हैं. पदों को नियोजन के आधार पर भरा जायेगा. शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है. इसके लिए पद सृजित किये गये हैं.

नियोजन की प्रक्रिया शुरू

विद्यालय सहायक एवं विद्यालय परिचारी के स्वीकृत पद पर सीधी नियुक्ति के लिए नियोजन की प्रक्रिया शुरू करने से पहले कैबिनेट से जल्द ही मंजूरी ली जायेगी. वर्तमान में इन पदों पर केवल अनुकंपा से नियुक्ति चल रही है.

6421 प्लस टू विद्यालयों में बहाली के प्रस्ताव

जानकारी हो कि प्रदेश के उत्क्रमित 6421 प्लस टू विद्यालयों में विद्यालय परिचारी और विद्यालय सहायक के पदों पर नियुक्ति का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है. प्रत्येक उत्क्रमित स्कूलों में दो- दो परिचारियों और एक-एक विद्यालय सहायक का पद सृजित किया जा रहा है. इस तरह इन दोनों पदों के लिए कुल 19263 पद सृजित किये गये हैं.

दोनों पद खाली पड़े हैं

विभिन्न शासकीय विद्यालयों में लिपिक व चतुर्थवर्गीय कर्मी मसलन आदेशपाल के पद संवर्ग को खत्म करके रिक्त पदों को क्रमिक रूप से प्रत्यार्पित मानते हुए विद्यालय सहायक और विद्यालय परिचारियों के पद सृजित किये गये हैं. वर्तमान में प्रदेश के अधिकतर माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में यह दोनों पद खाली पड़े हैं.

भरे जा रहे तमाम खाली पद

मालूम हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रोजगार देने के अपने संपकल्प पर तेजी से काम कर रहे हें. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पहले ही संकल्प जता चुके हैं कि उनकी सरकार बिहार में 10 लाख लोगों को रोजगार देने जा रही है. राज्य के सभी विभागों से खाली पड़े पदों की सूची मांगी जा चुकी है. ऐसे में अब सरकार खाली पड़े तमाम पदा को भरने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन