Bihar News: गोपालगंज में महिला की हत्या, गन्ने की खेत में इस हालत में मिली लाश, इलाके में दहशत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jan 2022 11:28 AM
खेत में शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों का हुजूम मौके पर जुट गया. इसके बाद बैकुंठपुर पुलिस को शव मिलने की सूचना दी गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है. मृतका की पहचान नहीं हो सकी है.
गोपालगंज जिले में अज्ञात अपराधियों ने 30 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हत्या कर उसके शव को गन्ने की खेत में फेंक दिया. इस घटना की सूचना रविवार को जैसे ही ग्रामीणों को मिली, इलाके में सनसनी फैल गई. घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के गम्हारी गांव की है.
खेत में शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों का हुजूम मौके पर जुट गया. इसके बाद बैकुंठपुर पुलिस को शव मिलने की सूचना दी गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है. मृतका की पहचान नहीं हो सकी है.
बताया जाता है कि सुबह गांव के किसान जब अपने खेतों की ओर गये तो गन्ने की खेत में एक महिला का अर्धनग्न शव पड़ा देखा. कुछ ही देर में यह बात पूरे इलाके में फैल गयी. थोड़ी ही देर में लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी.
Also Read: सरजमीनी सेवा देने में 15 जिलाें के 26
अंचलों में हुई लापरवाही, इन अफसरों पर होगी कार्रवाई
पुलिस ने दावा किया कि चार से पांच चार दिन पहले महिला की दूसरे स्थान पर धारदार हथियार से हत्या करने के बाद शव को गन्ने की खेत में फेंक दिया गया है. महिला के एक हाथ भी गायब है. पुलिस ने काफी देर तक महिला के शव की पहचान का प्रयास किया. लेकिन इसमें पुलिस को सफलता नहीं मिली.
वहीं महिला की हत्या के पूर्व उसके साथ दुष्कर्म की आशंका व्यक्त की जा रही है. हालांकि पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने तक इस मामले में कुछ भी स्पष्ट रूप से कहने से इनकार कर रही है. स्थानीय चौकीदार के बयान पर घटना की बैकुंठपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










