ePaper

बिहार: भागलपुर में बेटी ने नींद में सोए मां-पिता को मौत के घाट उतारा, भाई पर भी किए जानलेवा हमले..

Updated at : 04 Jun 2023 11:21 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार: भागलपुर में बेटी ने नींद में सोए मां-पिता को मौत के घाट उतारा, भाई पर भी किए जानलेवा हमले..

Bihar News: भागलपुर में एक युवती ने नींद में सो रहे अपने माता-पिता को मौत के घाट उतार दिया. आधी रात को युवती उठी और अपने परिवार के लोगों पर जानलेवा हमले शुरू कर दिए. उसने अपने माता-पिता की हत्या पहले कर दी. भाई पर भी उसने वजनी लकड़ी से हमले किए पर वो बच निकला.

विज्ञापन

भागलपुर में एक सनकी युवती ने अपने माता-पिता की जान ले ली. नींद में सो रहे माता-पिता को ये एहसास भी नहीं होगा कि वो अगली सुबह का नजारा देखने के लिए जिंदा नहीं रहेंगे. ये उनकी आखिरी रात होगी और अपने ही कोख की कलंक उनकी जिंदगी के तमाम अध्याय को समाप्त कर देगी. ये सनसनीखेज घटना भागलपुर के सनोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशाहापुर गांव का है. जहां एक युवती ने अपने माता-पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. जिस वक्त बेटी ने हमला किया उस वक्त दोनों गहरी नींद में थे.

वो काली रात, जब दबे पांव आयी मौत..

कुशाहापुर गांव में शनिवार की रात एक परिवार के लिए बेहद काली रात साबित हुई. मोहम्मद शेख सुदी ने ये सोचा भी नहीं होगा कि जिस बेटी को उसने लाड-प्यार से पाला और बड़ा किया वही उसके खून की प्यासी हो जाएगी. मौत भी आएगी तो दबे पांव और एकसाथ पति-पत्नी को लेकर जाएगी. ऐसा ही कुछ शनिवार की रात को हुआ जब मोहम्मद शेख सुदी के घर में सभी लोग रात का खाना खाकर सोने के लिए गए.

कत्ल करने रात में जगी बेटी

रात करीब एक बजे और मोहम्मद शेख सुदी की बेटी के सिर पर ना जाने कौन सा भूत सवार हुआ और वो कत्ल के इरादे से जग गयी. मोहम्मद शेख सुदी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गहरी नींद में थे. अचानक उनकी बेटी ने अपने पिता मोहम्मद शेख सुदी व मां नसीमा खातून पर कातिलाना हमले कर दिए. मोहम्मद शेख सुदी व पत्नी नसीमा खातून पर उसकी बेटी ने खटिया के पौवा से हमला कर दिया. ये हमला इतना जोरदार था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

Also Read: बिहार: भागलपुर में खुदकुशी करने विक्रमशिला सेतु से गंगा में कूदा अधेड़! नाविक को बुलाकर लोगों ने बचाई जान
मां-पिता को मारकर भाई पर भी किया हमला..

शेख की बेटी यहीं तक नहीं रूकी बल्कि उसने अपने भाई पर भी जानलेवा हमला किया लेकिन वो किसी तरह बच निकला. भाई ने चिल्लाकर लोगों को जगाया जिसके बाद लड़की को पकड़ लिया गया और पुलिस को बुलाया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित युवती को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है लड़की गुल का नशा करती थी, जिसने उसका मानसिक संतुलन बिगाड़ दिया था. उसका इलाज भी चल रहा था ऐसी बात कही जा रही है. वहीं घटना को लेकर अहले सुबह डीएसपी मौके पर पहुंचे आगे की जांच में जुट गए.

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन