अंदामा में युवक ने गले में फंदा लगा कर ली खुदकुशी

फेकला थाना क्षेत्र के अंदामा गांव में एक युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है.
बहादुरपुर. फेकला थाना क्षेत्र के अंदामा गांव में एक युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. वह अंदामा गांव निवासी 35 वर्षीय ब्रजेश कुमार सिंह बताया गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक की पत्नी मानसिक रूप से कमजोर थी. उसकी पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था, जिसके कारण वह भी मानसिक रूप से परेशान रहने लगा. किसी बात को लेकर शनिवार की रात उसकी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया. उसके बाद वह आत्महत्या करने की बात कह कर घर से भाग गया. लोगों ने उसे खोजने का प्रयास किया. कुछ देर बाद लोगों ने देखा कि वह फांसी के फंदा पर लटका हुआ था. लोगों ने आनन-फानन में उसे फंदा से उतारा. तब तक उसकी सांस चल रही थी. लोगों ने उसे इलाज के लिए दरभंगा एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसके पिता की मौत बचपन में ही हो गई थी. उसे काफी दिनों के बाद एक लड़का हुआ था. जो मात्र एक वर्ष का है.वह दो भाई में छोटा भाई था. फेकला थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि युवक ने भैंस की रस्सी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.उसके शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. अभी तक परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




