दरभंगा: श्यामा मंदिर में घायल बंदर का आतंक, एक दर्जन से अधिक लोगों को काटा
दरभंगा के मां श्यामा मंदिर में एक घायल बंदर के आतंक ने लोगों को दहशत में डाल दिया. बंदर ने एक दर्जन से अधिक लोगों को काट लिया, जिनमें एक महिला गार्ड भी शामिल है. फिलहाल बंदर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर रखा गया है.
Darbhanga News: दरभंगा के मां श्यामा मंदिर परिसर में बुधवार को बंदरों के बीच हुई लड़ाई के बाद एक घायल बंदर आक्रामक हो गया. उसने मंदिर परिसर में मौजूद एक दर्जन से अधिक लोगों को काट लिया. घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई.
महिला गार्ड को भी बनाया निशाना
घायल बंदर को पकड़ने के दौरान काफी मशक्कत करनी पड़ी. इस दौरान उसने एक महिला गार्ड को भी काट लिया. काफी प्रयास के बाद बंदर को सुरक्षित पकड़कर पिंजरे में बंद कर दिया गया.
यह भी पढ़ें: डीएमसीएच की अत्याधुनिक लांड्री शुरू कराने की कवायद तेज, प्रशासन हुआ सक्रिय
नगर निगम कार्यालय के पास रखा गया बंदर
फिलहाल घायल बंदर को पिंजरे में बंद कर नगर निगम कार्यालय से सटे एक स्थान पर रखा गया है. जानकारी के अनुसार, इसी स्थान पर पहले से एक ऐसा कुत्ता भी रखा गया है, जिसने पूर्व में एक दर्जन लोगों को काट लिया था.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए