दरभंगा: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

Updated:
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस तैयारी को लेकर डीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक मे शामिल पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा में स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की. इस बैठक में विभिन्न विभागों की तैयारियों का जायजा लिया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

Darbhanga News: स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर समाहरणालय में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

महादलित टोलों में झंडोत्तोलन की तैयारी के निर्देश

जिलाधिकारी ने जिला कल्याण पदाधिकारी को चयनित महादलित टोलों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय पर पूरी कराने तथा विकास मित्रों और शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

कार्यपालक अभियंता (भवन) को नेहरू स्टेडियम का मैदान समतल कराने और जलजमाव तथा कीचड़ से पूरी तरह मुक्त रखने को कहा गया. वहीं नगर आयुक्त और कार्यपालक अभियंता (भवन) को पोलो मैदान की साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया.

राष्ट्रगान और प्रभात फेरी की जिम्मेदारी तय

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी को राष्ट्रगान की प्रस्तुति तथा प्रभात फेरी के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई. नगर निगम क्षेत्र में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई, साज-सज्जा और माल्यार्पण की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश नगर आयुक्त को दिया गया.

कई अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर, जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पवन कुमार यादव, डीपीओ आईसीडीएस चांदनी सिंह तथा प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष अमन सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन