Darbhanga: एसएसपी ने प्रशिक्षु सिपाहियों की फिटनेस और अनुशासन का लिया जायजा
निरीक्षण करते एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी | Prabhat Khabar Network
दरभंगा पुलिस केंद्र में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने प्रशिक्षु सिपाहियों के साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया. उन्होंने फिटनेस, अनुशासन और ड्रिल का जायजा लेते हुए शारीरिक अभ्यासों पर जोर दिया.
दरभंगा: पुलिस केंद्र लहेरियासराय में मंगलवार को एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के निर्देशन में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया. इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक रक्षित सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे. एसएसपी ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण कर प्रशिक्षु सिपाहियों की शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और ड्रिल का जायजा लिया.
टोलीवार करायी गयी ड्रिल
परेड के दौरान प्रशिक्षु सिपाहियों से टोलीवार ड्रिल करायी गयी. साथ ही वर्दी की स्वच्छता, अनुशासन और टर्नआउट की भी जांच की गयी. दौड़ और विभिन्न शारीरिक अभ्यासों के माध्यम से प्रशिक्षु सिपाहियों की फिटनेस पर विशेष जोर दिया गया.
पुलिस केंद्र में प्रशिक्षुओं को मानसिक, शारीरिक और आत्मविकास के लिए योग का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है.
पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, बैरक की साफ-सफाई और वाहनों का भी जायजा लिया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पुलिस केंद्र की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया.
यह भी पढ़ें
अरेर में गश्ती गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, बिजली पोल तोड़कर मकान से टकराई गाड़ी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए