घर से बुलाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार

घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बंगरहट्टा निवासी मो. सिकंदर के 17 वर्षीय पुत्र इजमामुल हक की मौत डीएमसीएच में इलाज के दौरान मंगलवार की देर शाम हो गयी.
घनश्याममपुर. घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बंगरहट्टा निवासी मो. सिकंदर के 17 वर्षीय पुत्र इजमामुल हक की मौत डीएमसीएच में इलाज के दौरान मंगलवार की देर शाम हो गयी. बताया जाता है कि इजमामुल हक को रविवार की देर रात गांव के कुछ लोग बुलाकर ले गये. उसके साथ आपसी विवाद को लेकर मारपीट की. आनन-फानन में परिजन के द्वारा बिरौल सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया था. परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा फोन पर घर से बुला कर ले जाकर उसकी हत्या की नियत से जख्मी करने का आरोप लगाया है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि इस मामले में फर्द बयान आया है. अनुसंधान किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




