Darbhanga News: नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुआ युवक, इलाज के दौरान मौत
Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 04 Oct 2025 10:27 PM
Darbhanga News:सिरनियां-पंडासराय मुख्य पथ पर ब्रह्मोत्तरा में शनिवार की सुबह एक 35 वर्षीय युवक अचेत अवस्था में मिला.
Darbhanga News: हायाघाट. सिरनियां-पंडासराय मुख्य पथ पर ब्रह्मोत्तरा में शनिवार की सुबह एक 35 वर्षीय युवक अचेत अवस्था में मिला. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना एपीएम थाना को दी. मौके पर पहुंची एपीएम थाना की पुलिस ने उसे बहादुरपुर पीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया. इस संबंध में एपीएम थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि डीएमसीएच में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक नशाखुरानी का शिकार प्रतीत होता था. युवक की शिनाख्त नहीं हो पायी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक डीएमसीएच स्थित शीतगृह में रखा जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










