Darbhanga News: महिलाएं संभाल रही गांव- समाज में नेतृत्व की कमान

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:जिले में महिला संवाद कार्यक्रम के नौवें दिन सभी प्रखंडों में ग्राम स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. जिले में महिला संवाद कार्यक्रम के नौवें दिन सभी प्रखंडों में ग्राम स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. सिंहवाड़ा प्रखंड के सनहपुर में हिम्मत ग्राम संगठन के कार्यक्रम में जीविका की जिला परियोजना प्रबंधक डॉ ऋचा गार्गी ने नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया. कहा कि आज की नारी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है. महिलाएं अब समाज के हर स्तर पर कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है. महिलाओं से कहा कि सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं. अपनी समस्याओं व आकांक्षाओं को खुलकर साझा कर नीति निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें. इस दौरान महिलाओं ने पंचायत और गांव स्तर की समस्याओं को रखी. मुख्य मांगों में वृद्धा एवं विधवा पेंशन में वृद्धि, विद्यालय, खेल मैदान और पुस्तकालय की स्थापना, बिजली दरों में राहत, पेयजल और आजीविका संवर्धन प्रमुख थी. सुझावों और मांगों को डिजिटल रूप में संकलित किया गया. कार्यक्रम में सतत जीविकोपार्जन योजना की लाभार्थी ममता देवी ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जिंदगी में हर ओर अंधकार था. कोई सुधि लेने वाला नहीं था. सतत जीविकोपार्जन योजना से जीवन में उम्मीद की नई किरण जगी. बकरी पालन से जीविकोपार्जन को नई राह मिली. ललिता देवी ने बिहार सरकार की ””””कन्या उत्थान योजना”””” से बच्चियों की शिक्षा और जीवन में आए सकारात्मक बदलाव के बारे में बतायी. कार्यक्रम में नरेश कुमार, बीपीएम सर्वेश शाही, राजीव कुमार, रिंकू, सुनील कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन