Darbhanga News: कलिगांव में मारपीट, एक का नाक काटा

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:जख्मी खुशबुदा खातून के आवेदन पर सिंहवाड़ा थाना में एफआइआर दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

Darbhanga News: सिंहवाड़ा. कलिगांव में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति का नाक काट लिया गया. जख्मी मो. लाल बाबू, उसकी पत्नी खुशबुदा खातून, बेटी रोशनी परवीन, दामाद मो. आफताब एवं बेटा मो. मुक्कविर को इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी में भेजा गया. जख्मी खुशबुदा खातून के आवेदन पर सिंहवाड़ा थाना में एफआइआर दर्ज की गई है. इसमें मो. एसानुल, मो. मोतीवुल, मो. हसीबुल, मो. अजमैन, मो. खैर, मो. अनुतुज्जा, मो. रिजवान सहित 11 लोगों को नामजद किया गया है. खुशबुदा ने बताया है कि उसकी मुर्गी एसानुल जट्ट के दरवाजे पर चली गई. उसने मुर्गी को पकड़ कर उसका गला ऐंठ दिया. जब यह बात पूछने गयी तो पूरे परिवार पर हमला कर दिया. हमले के दौरान नाक भी काट लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन