Darbhanga News: यूजीसी नियम के खिलाफ सड़क पर उतरा सवर्ण समाज
Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 28 Jan 2026 10:04 PM
Darbhanga News:लोगों का कहना था कि उनके बच्चों के साथ खिलवाड़ करने के लिए यह नियम लाया गया है. इसे वापस लेना होगा.
Darbhanga News: दरभंगा. यूजीसी नियम के खिलाफ सवर्ण समाज के लोगों ने बुधवार को मशाल जुलूस निकाला. लोगों का कहना था कि उनके बच्चों के साथ खिलवाड़ करने के लिए यह नियम लाया गया है. इसे वापस लेना होगा. यदि वापस नहीं लेते हैं, तो सड़कों पर लगातार विरोध करेंगे. ब्राह्मण फेडरेशन के जिला अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी उर्फ पप्पू चौधरी ने कहा कि यदि यह कानून वापस नहीं हुआ तो नरेंद्र मोदी की सरकार को उखाड़ फेकेंगे. क्षत्रीय समाज के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह उर्फ पिंकू सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा हमें अपराधी घोषित कर दिया गया है. हमारे बच्चे कॉलेज जाने के लायक नहीं रहेंगे. हमारे बच्चों को शिक्षा से रोकने के लिए यह कानून बनाया जा रहा है. अवधेश कुमार चौधरी, प्रियंका झा ने कहा कि इस कानून का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जायेगा. कार्यक्रम में संजीव कुमार सिंह, चुनचुन सिंह, सुमन सिंह, डॉ आनंद प्रकाश, चंद्र भूषण झा, श्याम झा, डॉ उद्भट्ट मिश्रा, पप्पू झा, बबलू झा, दीपक झा, रौशन झा, अभयानंद झा, सागर सिंह, प्रसून झा आदि शामिल थे.
यूजीसी नियम वापस लेने को लेकर भाजपा मीडिया प्रभारी ने पीएम को लिखा पत्र
दरभंगा. भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी ने यूजीसी रेगुलेशन 2026 को वापस लेने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है. पत्र में कहा कि यूजीसी के कुछ प्रावधान उच्च शिक्षा व्यवस्था, विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं. इससे शिक्षकों, छात्रों एवं शिक्षा जगत में असमंजस की स्थिति है. पीएम से आग्रह किया कि इस रेगुलेशन को लागू करने से पूर्व शिक्षाविदों, विश्वविद्यालय प्रशासन, छात्र संगठनों एवं सभी संबंधित पक्षों से व्यापक विचार-विमर्श किया जाए. छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इसे तत्काल वापस लिया जाए.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










