Darbhanga News: दरभंगा आयेंगे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहरलाल खट्टर, करेंगे सीएम साइंस कॉलेज छात्रावास का उद्घाटन

Updated at : 05 Mar 2025 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: दरभंगा आयेंगे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहरलाल खट्टर, करेंगे सीएम साइंस कॉलेज छात्रावास का उद्घाटन

Darbhanga News:केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास तथा शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर शीघ्र दरभंगा आयेंगे.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास तथा शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर शीघ्र दरभंगा आयेंगे. ऊर्जा मंत्रालय द्वारा बनकर तैयार सीएम साइंस कॉलेज के सौ बेड के छात्रावास का उद्घाटन करेंगे. यह जानकारी सांसद गोपालजी ठाकुर ने बुधवार को दी. कहा कि साथ ही दरभंगा को स्मार्ट सिटी में विकसित करने व दरभंगा में सोलर पावर प्रोजेक्ट स्थापित करने जैसे मुद्दों पर ठोस पहल को साकार किया जाएगा. मंगलवार की देर रात पटना में मंत्री खट्टर से उन्होंने भेंट की. सांसद ने इस मौके पर केंद्रीय मंत्री को पाग एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया. मंत्री से चर्चा किए गए विषय वस्तु को रेखांकित करते हुए बताया कि ऊर्जा मंत्रालय के द्वारा सीएम साइंस कॉलेज में बनकर तैयार सौ बेड के छात्रावास का लोकार्पण करेंगे जो यहां के छात्र छात्राओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी. कहा कि दरभंगा शहर में केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना सोलर पावर प्रोजेक्ट की स्थापना के लिए संभावनाओं पर ठोस पहल शुरू करेंगे तथा पीएम कुसुम योजना अंतर्गत सौर पार्क, लघु जल विद्युत योजना, बायोगैस योजना, कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जैसे दो दर्जन से अधिक विषयों की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे. उन्होंने केंद्रीय मंत्री से दरभंगा शहर को स्मार्ट सिटी में विकसित किए जाने तथा शहरी विकास के मुद्दे पर हर योजना को दरभंगा में फलीभूत करने का आग्रह किया है. इसपर केंद्रीय मंत्री ने यथाशीघ्र पहल करने का आश्वासन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन