मीन राशिफल 25 मार्च 2026: क्या संपत्ति से मिलेगा बड़ा लाभ या फिजूलखर्ची बिगाड़ेगी बजट?

आज 25 मार्च 2026 का मीन राशिफल
Meen Aaj Ka Rashifal 25 March 2026: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
मीन राशि: आज का दिन आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने वाला साबित होगा, क्योंकि आपकी राशि के चतुर्थ भाव में चंद्रमा और गुरु का गोचर भूमि-भवन का लाभ दिला सकता है.
करियर-बिजनेस: पेशेवर जीवन की बात करें तो आपकी राशि में स्थित सूर्य, शुक्र और शनि आपको बहुत अनुशासित और कार्यकुशल बनाएंगे, जिससे व्यापार में बड़ी डील फाइनल हो सकती है.
लव लाइफ: लव लाइफ की बात करें तो जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बहुत गहरा होगा और आप साथ मिलकर घर की साज-सज्जा या किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा तैयार करेंगे.
स्वास्थ्य: सेहत की बात करें तो शारीरिक कमजोरी या थकान महसूस हो सकती है, इसलिए पौष्टिक आहार लें और भारी शारीरिक श्रम वाले कार्यों से आज बचने का प्रयास करें.
सावधानी: द्वादश भाव के मंगल और राहु के कारण फिजूलखर्ची बढ़ सकती है, अपने बजट का ख्याल रखें.
उपाय: ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें और मंदिर में पीले फल दान करें.
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 9
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










