पंचायत भवन के पीछे 65 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में आम के पेड़ के पास एक 65 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. प्रथमदृष्टया मौत प्राकृतिक लगने की आशंका है. पुलिस शव की पहचान के लिए जुटाई जा रही है.

विज्ञापन

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र की हरिनगर पंचायत भवन के पीछे आम के पेड़ के समीप मंगलवार को करीब 65 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों के अनुसार, उक्त व्यक्ति को पिछले कुछ दिनों से आसपास के गांवों में घूमते हुए देखा जा रहा था. सूचना मिलते ही कुशेश्वरस्थान थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की.

विज्ञापन

सफेद टी-शर्ट पहने था मृतक

पुलिस के अनुसार, मृतक ने सफेद रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी. पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए अगले 72 घंटे तक डीएमसीएच के शीतगृह में सुरक्षित रखा गया है.

प्राकृतिक मौत की आशंका

कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है. प्रारंभिक जांच में मौत प्राकृतिक होने की आशंका है. हालांकि, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

शव की पहचान के लिए आसपास के गांवों में भी जानकारी जुटायी जा रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक कौन था और वह पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में क्यों घूम रहा था.

यह भी पढ़ें

Darbhanga News: आग के एक सप्ताह बाद भी राहत का इंतजार, अंचल कार्यालय के चक्कर लगा रहा अग्निपीड़ित परिवार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन