हायाघाट में ग्राहक बनकर पहुंचे बदमाश, सोने के लॉकेट का डिब्बा छीनकर फरार

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

हायाघाट के पतोर थाना क्षेत्र में रानी ज्वेलर्स में लूट की वारदात हुई है। दो बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में घुसे और सोने का लॉकेट दिखाने के बहाने डिब्बा छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन

Darbhanga News: हायाघाट के पतोर थाना क्षेत्र स्थित सुरहाचट्टी में मंगलवार को चार अपराधियों ने रानी ज्वेलर्स में लूट की घटना को अंजाम दिया. दो बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे और सोने का लॉकेट दिखाने के बहाने दुकानदार से डिब्बा छीनकर फरार हो गये. दुकान के बाहर पहले से बाइक लेकर दो अन्य युवक इंतजार कर रहे थे. चारों अपराधी बाइक से भाग निकले. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे दो युवक

जानकारी के अनुसार, दो युवक ग्राहक बनकर रानी ज्वेलर्स पहुंचे. दोनों ने दुकानदार से सोने का लॉकेट दिखाने को कहा. दुकानदार ने उन्हें लॉकेट दिखाना शुरू किया.

कुछ देर बाद दोनों युवकों ने कहा कि अभी लॉकेट रख दिया जाए, वे थोड़ी देर बाद आकर इसे खरीदेंगे. इसी दौरान दुकानदार लॉकेट को डिब्बे में रखने लगा.

डिब्बा छीनकर बाहर भागे

दुकानदार के लॉकेट को डिब्बे में रखते ही दोनों युवकों ने डिब्बा छीन लिया और दुकान से बाहर निकलकर भागने लगे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान के बाहर पहले से दो अन्य युवक बाइक लेकर खड़े थे.

दोनों बदमाशों के डिब्बा लेकर बाहर निकलते ही चारों अपराधी बाइक से मौके से फरार हो गये.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पतोर थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि आभूषण दुकान में लूट की घटना हुई है. पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है. घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला गया है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक दुकानदार की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद ही लूटे गये आभूषण के वजन और कीमत की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी. फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए मामले की तहकीकात कर रही है.

यह भी पढ़ें

Darbhanga News: सुनीता देवी हत्याकांड में मो. शहनवाज दोषी करार, 24 अगस्त को सजा पर फैसला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन