ग्रामीण एसपी ने बेनीपुर एसडीपीओ कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

एस डी पी ओ को निर्देश देते एस पी साक्षी कुमारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक साक्षी कुमारी ने बेनीपुर स्थित एसडीपीओ कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया. निरीक्षण में विभिन्न पंजियों, अभिलेखों और लंबित कांडों की गहन जांच की गई. एसपी ने अधिकारियों को लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया.

विज्ञापन

Darbhanga News: ग्रामीण पुलिस अधीक्षक साक्षी कुमारी ने मंगलवार को बेनीपुर स्थित एसडीपीओ कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न पंजियों, अभिलेखों और लंबित कांडों से संबंधित संचिकाओं की जांच की. एसपी ने पुलिस अधिकारियों को सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने और लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

विभिन्न पंजियों और अभिलेखों की हुई जांच

निरीक्षण के दौरान दागी पंजी, अपराध पंजी, गुंडा पंजी, प्राप्ति एवं निर्गत पंजी, तख्ती पंजी, इंडेक्स पंजी, गिरोह पंजी, लूट, डकैती एवं गृह भेदन पंजी सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया गया.

ग्रामीण एसपी ने थानावार खतियान भाग-1, पर्यवेक्षण के लिए लंबित कांडों की संचिका और प्रगति प्रतिवेदन से संबंधित संचिकाओं की भी जांच की.

लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी का निर्देश

साक्षी कुमारी ने सभी पंजियों को नियमित रूप से अपडेट रखने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया. उन्होंने लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने और अनुसंधान की प्रगति की नियमित समीक्षा करने को एसडीपीओ वासुकीनाथ झा से कहा.

एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को अपराध नियंत्रण के लिए सतर्कता बढ़ाने और लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

चोरी-छिनतई रोकने को रात्रि गश्ती बढ़ाने पर जोर

क्षेत्र में बढ़ रही चोरी और छिनतई की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ग्रामीण एसपी ने रात्रि गश्ती को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने और अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए नियमित निगरानी करने को कहा.

निरीक्षण के दौरान बहेड़ा थाना के इंस्पेक्टर मुरलीधर साह, पर्यवेक्षीय पदाधिकारी संतोष कुमार मंडल सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

Darbhanga News: लखनऊ में सीएम योगी ने दरभंगा के कलाकारों से की बातचीत, छठ प्रस्तुति की सराहना

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन