विधायक ने मृतक की विधवा को सौंपा चार लाख का चेक, बच्चों की पढ़ाई में खर्च करने की दी सलाह
पीड़ित विधवा को चेक देते विधायक | Prabhat Khabar Network
दरभंगा: विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने मंगलवार को लक्ष्मीपुर गांव पहुंचकर राम सुदीन तांती की विधवा रीता देवी को आपदा राहत मद से चार लाख रुपये का चेक सौंपा. उन्होंने बच्चों की पढ़ाई और परिवार की जरूरतों में राशि खर्च करने की सलाह दी.
Darbhanga News: विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने मंगलवार को बाथो रढ़ियाम पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव पहुंचकर मृतक राम सुदीन तांती की विधवा रीता देवी को आपदा राहत मद से चार लाख रुपये का चेक सौंपा. इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया.
बच्चों की पढ़ाई और परिवार की जरूरतों में राशि खर्च करने की सलाह
विधायक ने रीता देवी को प्राप्त राहत राशि का सदुपयोग बच्चों की पढ़ाई और परिवार की आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि आर्थिक संकट की स्थिति में यह राशि परिवार के लिए सहारा बनेगी.
सरकार समय पर राहत देने के लिए तत्पर: विधायक
विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने कहा कि आपदा से प्रभावित परिवारों को समय पर राहत उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी तरह तत्पर है. सरकारी प्रावधान के तहत जरूरतमंद परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करायी जाएगी.
उन्होंने अधिकारियों से भी आपदा पीड़ित परिवारों को निर्धारित प्रावधानों के तहत मिलने वाली सहायता समय पर उपलब्ध कराने पर जोर दिया.
यह भी पढ़ें
Darbhanga News: खराजपुर में युवक की संदिग्ध मौत के बाद पुलिसकर्मियों से मारपीट, सर्विस पिस्टल छीनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुबोध नारायण पाठक
सुबोध नारायण पाठक पिछले 20 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ये सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स व नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









