लखनऊ में छठ की प्रस्तुति पर कलाकारों से मिले सीएम योगी, कहा- आप तो मां जानकी के क्षेत्र से हैं

Updated:
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ कलाकार. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लखनऊ में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिहार के सृष्टि संस्थान के कलाकारों ने छठ की प्रस्तुति दी, जिसे सीएम योगी आदित्यनाथ ने खूब सराहा।

विज्ञापन

Darbhanga News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में दरभंगा के कलाकारों ने लोक आस्था के महापर्व छठ की प्रस्तुति दी. प्रस्तुति के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से ही कलाकारों से बातचीत की और उनकी प्रस्तुति की सराहना की.

विज्ञापन

बिहार सरकार ने सृष्टि संस्थान को किया था नामित

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार की ओर से सृष्टि संस्थान को लखनऊ में आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव में भाग लेने के लिए नामित किया गया था. सृष्टि संस्थान के संस्थापक जयप्रकाश पाठक के निर्देशन और सुबोध दास के नेतृत्व में कलाकारों ने छठ पर्व पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति दी.

कार्यक्रम में कुल 13 कलाकार शामिल हुए. इनमें तेजस्वी गर्ग, तेजस्वी प्रियम, कामना कुमारी, पलक राज, हर्षिता गर्ग, प्रगति प्रभा, निधि श्री, जेसिका गुप्ता, पार्वती कुमारी, गुलशन कुमार, सैम गुप्ता और कृष्ण कुमार समेत अन्य कलाकार शामिल रहे.

सीएम योगी ने पूछा, कहां से आये हैं

प्रस्तुति के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलाकारों से बातचीत करते हुए पूछा कि वे कहां से आये हैं. सृष्टि संस्थान के प्रतिनिधि सुबोध दास ने जब कलाकारों के बिहार के दरभंगा से आने की जानकारी दी, तो मुख्यमंत्री ने कहा कि आप तो मां जानकी के क्षेत्र से हैं.

उन्होंने कलाकारों से अयोध्या आने का भी आग्रह किया. मुख्यमंत्री ने छठ पर्व की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि कलाकारों ने छठ की अद्भुत प्रस्तुति दी.

यह भी पढ़ें

Darbhanga News: लनामिवि में सितंबर के अंतिम सप्ताह या अक्तूबर की शुरुआत में हो सकता है छात्र संघ चुनाव

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन