Darbhanga News: मधुबनी में एक की पीटकर तो दूसरे युवक की चाकू मार कर हत्या

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:मधुबनी जिले के लहेरियागंज निवासी दो युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गयी.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. मधुबनी जिले के लहेरियागंज निवासी दो युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गयी. एक युवक की पीट पीटकर तो दूसरे युवक की पेट में चाकू मार कर हत्या कर दी गयी है. दोनों के शव को डीएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक की पहचान मधुबनी जिले के लहेरियागंज निवासी सुखदेव सदा के 20 वर्षीय पुत्र रामबाबू सदा तथा लाल बाबू सदा के 19 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है. दीपक को चाकू मार तो रामबाबू की पीट-पीट हत्या की गयी है. बताया जाता है कि डीएमसीएच पहुंचने से पूर्व ही दोनों को मौत हो गयी थी. आपातकालीन विभाग में मृत घोषित किये जाने के बाद दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन