Darbhanga News: शादी समारोह में बाइक से जा रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत

Darbhanga News:सोनकी-बेनीपुर स्टेट हाइवे पर देकुलीचट्टी के निकट सोमवार की देर शाम सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी.
Darbhanga News:सदर. सोनकी-बेनीपुर स्टेट हाइवे पर देकुलीचट्टी के निकट सोमवार की देर शाम सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी. दो गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जाता है कि सड़क पर अचानक आये एक जानवर को बचाने के क्रम में अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी. मृतकों की पहचान सोनकी थाना क्षेत्र के मेकना निवासी मुकेश कुमार के 21 वर्षीय पुत्र अजय लाल देव व ऋषि कुमार के 17 वर्षीय पुत्र अरुण लाल देव के रूप में हुई है. घायल उसी गांव के अविनाश कुमार का पुत्र बबलू लाल देव व वीर कुमार बताया गया है. घायलों का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार व ऋषि कुमार बाइक एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकला था. इसी क्रम में देकुलीचट्टी के निकट दुर्घटना हो गयी. जहां दुर्घटना हुई वहीं पर उसके गांव के अन्य दो युवक खड़े बताये गये हैं. घटना की सूचना मिलते ही सोनकी थानाध्यक्ष बसंत कुमार सदल-बल मौके पर पहुंचे. सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया. जबकि दूसरे की मौत इलाज के क्रम में हो गयी. गंभीर रूप से घायल दो युवकों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है.
गांव में छाया मातम
इधर, पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को दोनों शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया. गांव में मातम छा गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से दुर्घटना वाली जगह पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




