Darbhanga News : भंडारा के साथ गंगवारा में दो दिवसीय कबीर संत सम्मेलन संपन्न

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

सदर प्रखंड के कबीर आश्रम गंगवारा में 62वां दो दिवसीय कबीर सन्त सम्मेलन शनिवार को संपन्न हो गया.

विज्ञापन

दरभंगा. सदर प्रखंड के कबीर आश्रम गंगवारा में 62वां दो दिवसीय कबीर सन्त सम्मेलन शनिवार को संपन्न हो गया. अंतिम दिन समापन के अवसर पर महंत डॉ दिलीप कुमार दास की अध्यक्षता में आयोजन हुआ. अतिथियों को महंत तथा आरके दत्ता ने अंगवस्त्र से सम्मानित किया. इससे पहले सुबह 04 बजे से 7. 30 बजे तक प्रभाती और सुबह 08 बजे से दोपहर 03 बजे तक भजन कार्यक्रम हुआ. अंत में भंडारा का आयोजन किया गया. मंच संचालन की महंत देवकान्त दास ने किया. समापन कार्यक्रम के अवसर पर श्याम दास एवं शम्भू दास आदि ने गीत प्रस्तुत किये. प्रथम दिन लक्ष्मी कुमारी, सरस्वती कुमारी के गुरु वन्दना के साथ आयोजन प्रारंभ हुआ. सन्त सम्मेलन में प्रदेश के कोने-कोने से सन्त, महन्त, आचार्य आदि पहुंचे. महंत डॉ दिलीप कुमार दास ने कहा कि संत सम्मेलन से आत्म ज्ञान मिलता है. भंडारा में हजारों भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया. मौके पर देवनारायण यादव, रेणू भारती, सीता कान्त मिश्र, महंत हजारी दास, महंत उमिता साहिब, महंत मन्टु दास, महंत कामेश्वर दास, गुरु प्रसाद साहिब, महंत विजय साहिब, महंत कंचन साहिब, महंत संजीव कुमार दास, महंत दिलीप दास, महंत राम प्रसाद दास, महंत शंकर दास कौशल, शम्भु दास, श्याम दास आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन