Darbhanga News: इस साल 11 दिनों का होगा दशहरा, दस दिनों की पूजा के बाद होगा प्रतिमा विसर्जन

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:इस साल दशहरा 10 दिनों के बजाय 11 दिनों का होगा. यानी शक्ति की देवी भगवती दुर्गा का 10 दिनों तक पूजन किया जायेगा.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. इस साल दशहरा 10 दिनों के बजाय 11 दिनों का होगा. यानी शक्ति की देवी भगवती दुर्गा का 10 दिनों तक पूजन किया जायेगा. इसके बाद अगले दिन जयंती धारण के साथ प्रतिमा का विसर्जन होगा. ऐसा तिथियों के कारण होगा. एक ही तिथि दो दिनों तक रहने व विसर्जन के लिए निर्धारित तिथि 11वें दिन होने की वजह से ऐसा होगा. घंटों विचार मंथन के बाद रविवार को पंडित सभा में पंचांगकारों ने इसके लिए तिथि का निर्णय किया. इसी तरह अगले साल 2026 में होली भी चालू वर्ष की ही तरह होगी. होलिका दहन के एक दिन के अंतराल के बाद रंगों का त्योहार लोग मनायेंगे. पंडित सभा में लिए गए निर्णय के अनुसार इस वर्ष नौ अगस्त को रक्षाबंधन, 16 अगस्त को कृष्णाष्टमी, 26 अगस्त को हरितालिका तीज, 26 अगस्त को चौठ चंद्र, 06 सितंबर को अनंत पूजा, 14 सितंबर को जितिया, 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा और 22 सितंबर को कलश स्थापना होगा. 02 अक्तूबर को विजयदशमी के उपरांत छह अक्तूबर को काेजगरा और 18 अक्तूबर से 17 नवंबर तक सिमरिया में कल्पवास होगा. वहीं 20 अक्तूबर को दीपावली और काली पूजा होगी. छठ का संध्याकालीन अर्घ 27 अक्तूबर को तथा 28 अक्तूबर को प्रातःकाल अर्घ अर्पित किया जाएगा. 03 नवंबर को विद्यापति पर्व और 05 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा होगा. वहीं विवाह पंचमी 25 नवंबर को व गीता जयंती 01 दिसंबर को मनायी जाएगी. वर्ष 2026 में 14 जनवरी को मकर संक्रांति, 18 जनवरी को मौनी अमावस्या, 23 जनवरी को सरस्वती पूजा, 01 फरवरी को माघी पूर्णिमा, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि, 02 मार्च को होलिका दहन और 04 मार्च को होली होगी. 27 मार्च को रामनवमी और 31 मार्च को महावीर जयंती मनायी जाएगी. प्रयाग में कल्पवास 14 जनवरी से 13 फरवरी तक होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन