Darbhanga News: मिर्गी का दौरा पड़ते ही युवक ने पोखर में लगा दी छलांग, डूबने से हो गयी मौत

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:कुशेश्वरस्थान बाजार स्थित एक पोखर में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई.

विज्ञापन

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी. कुशेश्वरस्थान बाजार स्थित एक पोखर में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई. मृतक की पहचान नगर पंचायत के बहेड़ा निवासी मो. हसन के पुत्र मो. इदरिस (55र्ष) के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार इदरिस बाजार स्थित बस स्टैंड में एक चाय की दुकान पर चाय पीने के लिए बैठा था. इस दौरान उसे मिर्गी का दौरा आया. वह उठकर बगल के पोखर की ओर भाग कर चाला गया तथा पोखर में छलांग लगा दी. इदरिस की अजीब हरकत देखकर वहां मौजूद लोग हतप्रभ रह गये. कुछ देर बाद जब कई लोग पोखर के पास पहुंचे तो उसे पानी में पड़ा हुआ देखकर बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी. शव को थाना पर लाया गया. घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गयी. स्वजन थाना पहुंचे. शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रो पड़े. लोगों का हुजूम थाने पर उमड़ पड़ा. मौके पर पहुंचे सीओ गोपाल पासवान सहित पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजने की बात कही, पर परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए. शव लेकर अपने घर बहेड़ा चले गए. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष एसआइ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा या नहीं इसका निर्णय मृतक के पुत्र को आने के बाद लिया जाएगा. तत्काल परिजन शव को घर ले गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन