Darbhanga News: एएनएम प्रताड़ना मामले की टीम ने की जांच, पीड़िता का लिया बयान

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: एएनएम प्रताड़ना मामले की टीम ने की जांच, पीड़िता का लिया बयान

Darbhanga News:सिविल सर्जन द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम सोमवार को स्थानीय सीएचसी पहुंची.

विज्ञापन

Darbhanga News: हायाघाट. सिविल सर्जन द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम सोमवार को स्थानीय सीएचसी पहुंची. टीम में जिला के प्रभारी एनसीडीओ डॉ सत्येंद्र कुमार मिश्र, सीएचसी बिरौल के प्रभारी डॉ भगवान दास व पीएचसी मनीगाछी के प्रभारी डॉ सुप्रिया नारायण शामिल थे. अधिकारियों ने एएनएम प्रभावती कुमारी द्वारा समर्पित परिवाद आवेदन की बिंदुवार जांच की. एएनएम प्रभावती कुमारी से पूछताछ भी की. ज्ञात हो कि एएनएम प्रभावती ने महिला आयोग में गलत दवाब बनाये जाने की शिकायत की थी. हालांकि टीम में शामिल अधिकारी जांच से संबंधित कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया. सनद रहे कि पीएचसी प्रभारी व स्वास्थ्य प्रबंधक पर एएनएम ने प्रताड़ित करने, मनमानी करने, आपत्तिजनक तरीके से दूसरी जगह बुलाने, खुद अनुपस्थित रहने, दूसरों की भी ड्यूटी उनसे जबरन कराने आदि का आरोप लगाते हुए महिला आयोग में परिवाद दायर किया था. इसकी सुनवाई की अगली तिथि नौ अक्तूबर निर्धारित है. पीड़िता ने जिलाधिकारी से भी इस बावत शिकायत की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन