Darbhanga : डीएमसीएच में रेफरल संस्कृति पर लगेगा ब्रेक
Edited by SATISH KUMAR
Updated:
विज्ञापन
अधिकतर मरीजों का डीएमसीएच में ही इलाज किये जाने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी.
विज्ञापन
सीमित संसाधन में बेहतर इलाज लक्ष्य : अधीक्षक
दरभंगा. अधिकतर मरीजों का डीएमसीएच में ही इलाज किये जाने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी. इससे मरीजों को अनावश्यक रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह बात नवनियुक्त अधीक्षक डॉ जगदीश चन्द्र ने कही. सीमित संसाधनों के बावजूद मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा देने को अपनी प्राथमिकता बताते हुये डॉ चन्द्र ने बताया कि अपने एक वर्ष के कार्यकाल में वे अस्पताल की संपूर्ण चिकित्सा व्यवस्था को और मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे. सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सभी विभागों में इंडोर संचालन के लिये चरणबद्ध योजना बनाई जायेगी, ताकि गंभीर मरीजों को बाहर रेफर नहीं करना पड़े. मैन पावर, इंस्ट्रूमेंट, आधारभूत संरचना आदि को लेकर कदम उठाए जाएंगे.चिकित्सक एवं कर्मियों से नियमित एवं अनुशासित ड्यूटी की अपील
अधीक्षक ने चिकित्सकों से समय पर उपस्थिति हाेकर ड्यूटी सुनिश्चित करने की अपील की. कहा कि मरीजों को समय पर इलाज मिलना चाहिए. इसके लिए डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की नियमित और अनुशासित ड्यूटी बेहद जरूरी है. डॉ जगदीश चन्द्र ने भरोसा जताया कि सभी अधिकारी, चिकित्सक और कर्मचारी मिलकर काम करेंगे तो डीएमसीएच को बेहतर और भरोसेमंद चिकित्सा संस्थान के रूप में विकसित किया जा सकता है. सभी से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कहा कि टीम वर्क से ही अस्पताल की छवि और सेवाओं में सुधार संभव है.साफ-सफाई को लेकर तय की जायेगी जिम्मेदारी
कहा कि अस्पताल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी सख्त निर्देश दिए जाएंगे. साफ-सफाई में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. स्वच्छ वातावरण ही बेहतर इलाज की बुनियाद है. इसे लेकर संबंधित एजेंसियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी. विदित हो कि डॉ शीला कुमारी के सेवानिवृत्त होने के बाद सर्जरी विभाग के प्राध्यापक डॉ जगदीश चन्द्र नए अधीक्षक बनें हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










