गोपालगंज में ‘दाह संस्कार’ के लिए गए युवक की डूबने से मौत, गंडक नदी में नहाने के दौरान हुआ हादसा

युवक की तस्वीर
Gopalganj News : गोपालगंज के महमदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया घाट के समीप गंडक नदी में नहाने के दौरान एक बीए छात्र की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.
Gopalganj News : (मनीष राज) गोपालगंज के महमदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया घाट के समीप गंडक नदी में नहाने के दौरान एक बीए छात्र की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.
दाह संस्कार में शामिल होने गया था युवक
मृतक की पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी मनोज शाह के 20 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है. वह बीए का छात्र था और उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहा था. परिजनों के अनुसार गांव की एक बुजुर्ग महिला के निधन के बाद अंकित अन्य ग्रामीणों के साथ दाह संस्कार में शामिल होने डुमरिया घाट गया था.
स्नान के दौरान गहरे पानी में चला गया
मृतक के चाचा विनोद शाह ने बताया कि दाह संस्कार के बाद परंपरा के अनुसार सभी लोग गंडक नदी में स्नान कर रहे थे. इसी दौरान अंकित गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, वह नदी की तेज धारा में समा चुका था.
स्थानीय लोगों ने निकाला बाहर, तब तक हो चुकी थी मौत
घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद अंकित को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलने पर महमदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
गांव में पसरा मातम
अंकित की असमय मौत से परिवार और गांव के लोग गहरे सदमे में हैं. ग्रामीणों ने बताया कि वह मिलनसार स्वभाव का था और पढ़ाई में भी अच्छा था. उसकी मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










